फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Celebration of devotion on New Year in the church, devotees worshiped the Lord

Meerut News: चर्च में नववर्ष पर भक्ति का उत्सव, श्रद्धालुओं ने किया प्रभु की आराधना

Wed, 31 Dec 2025 09:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
Celebration of devotion on New Year in the church, devotees worshiped the Lord
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नववर्ष के स्वागत के मौके पर सरधना कस्बे का ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया और लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। बुधवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे चर्च में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु मसीह की आराधना की और विश्व बंधुत्व तथा शांति के लिए प्रार्थना की।

फादर मार्टिन रावत और फादर वलेरियन पिंटो ने बताया कि नए साल के आगमन के अवसर पर प्रभु के संदेश को श्रद्धालुओं तक पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने हमें शरीर दिया है, जिसमें पवित्र आत्मा का वास है। हमें अपने जीवन में पवित्र आत्मा को सदैव बनाए रखना चाहिए और दूसरों के प्रति सद्व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने नववर्ष पर सभी से प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। विशेष प्रार्थना के बाद चर्च में भक्ति गीतों की प्रस्तुति भी हुई। फादर मार्टिन ने कहा कि यह नया साल सरधना, राज्य और देश के लिए उन्नति का मार्ग प्रशस्त करे और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के जीवन में खुशियां लेकर आए। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी नववर्ष पर हजारों पर्यटक और श्रद्धालु ऐतिहासिक चर्च में घूमने और प्रार्थना करने पहुंचे। चर्च की साफ-सफाई और सजावट ने नववर्ष का स्वागत और भी विशेष बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed