फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Celebrating Holi gave the message of love and harmony

Meerut News: होली मनाकर दिया प्रेम और सौहार्द का संदेश

Mon, 17 Mar 2025 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Celebrating Holi gave the message of love and harmony
- शहर में विभिन्न स्थानों पर होली के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों की ओर से होली मिलन कार्यक्रम हुए। इसमें विभिन्न प्रस्तुतियों और रचनाओं के माध्यम से आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ाने का संदेश दिया गया।
बागपत रोड स्थित फार्म हाउस में भारतीय मानवाधिकार संगठन की ओर से समारोह किया गया। इसमें जिला अध्यक्ष दीप मांगलिक और सचिव अनीशा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इसमें रंगारंग कार्यक्रम हुए। होली के गीत सुनाए गए। रुचि गर्ग ने तंबोला खिलाया। अभिनव मित्तल, पवन मित्तल, चित्रा मित्तल, पीयूष जैन सहित अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन के नए सदस्य बनाने, पद सहित बोर्ड लगाने, पत्रिका वितरण सहित अन्य कार्यों पर मंथन किया गया। अंबुज रस्तोगी, मुकुल मित्तल, आयशा मित्तल और रूप जैन को जिम्मेदारी दी गई। वहीं, आर्ट ऑफ लिविंग मेरठ चैप्टर ने बिजली बंबा बाईपास ज्ञान मंदिर आश्रम में ग्रामीणों के साथ होली मनाई। स्वयंसेवकों ने कहा कि होली प्रेम और सद्भाव का संदेश देती है। शिक्षक डॉ. शिवकांत अग्रवाल ने कहा कि जीवन में करुणा, सेवा और एकता के मूल्यों को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन

------
डॉ. सुबोध गर्ग को सम्मानित किया
मेरठ। फूलबाग कॉलोनी स्थित दीवान गिरी गोस्वामी के आवास पर राष्ट्रीय काव्य संग्रह मंच की ओर से होली मिलन कार्यक्रम हुआ। डॉ. किरण सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। संचालन डॉ. नीलम मिश्रा ने किया। साहित्यालोक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुबोध गर्ग को होली की पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. ईश्वर, चंद्रवीर, ओमकार गुलशन, रेखा दिनेश, चरण सिंह स्वामी, तरुण रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पंजाबी आर्य भ्रांत सभा ने मनाई होली
मेरठ। आर्य भवन थापरनगर में पंजाबी आर्य भ्रांत सभा की ओर से होली उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री ने यज्ञ कराया। यजमान अरविंद और अपर्णा रहीं। यज्ञ में 31 वेद मंत्रों के साथ आहुतियां दीं गईं। गीत और संगीत के साथ सभी का मनोरंजन किया गया। प्रधान राजेश सेठी ने होली का महत्व बताया। इस अवसर भानु बत्रा, मनीष शर्मा, आशीष सेठी, सुभाष मल्होत्रा, विदुला सोनी रहीं। ब्यूरो

राजेंद्र शर्मा को दी मूर्खाधिराज की उपाधि
मेरठ। जिमखाना मैदान में पंडित गौरी शंकर की याद में होली मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मूर्खाधिराज की उपाधि पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा को दी गई। योगेंद्र शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम 84 साल से हो रहा है। 40 साल से उनके साथ श्रेय शर्मा कार्यक्रम को आयोजित कर रहे हैं। कार्यक्रम में कविताएं और चुटकुले सुनाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं। संचालन योगेंद्र शर्मा और श्रेय शर्मा ने किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक रफीक अंसारी, विधायक अमित अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी, अधिवक्ता एमपी शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed