फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Celebrated the womb welfare of the eighth Tirthankar Lord.

Meerut News: आठवें तीर्थंकर भगवान का गर्भ कल्याणक मनाया

Sun, 08 Mar 2026 05:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the womb welfare of the eighth Tirthankar Lord.
मेरठ। महावीर जयंती भवन में रविवार को संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। संयोजन सौरभ जैन सराफ ने किया। इसमें काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। शिविर में आठवें तीर्थंकर श्री चंद्रप्रभ भगवान का गर्भ कल्याणक मनाया गया। सौरभ जैन और गौरव जैन ने बच्चों को तीर्थंकरों के पांच कल्याणकों, विशेषकर गर्भकल्याणक के बारे में बताया। उन्होंने समझाया कि गर्भ में आने से छह माह पूर्व कुबेर द्वारा 3.50 करोड़ रत्न की वर्षा होती है। देवेंद्र जैन, विनोद जैन और अतुल जैन ने बच्चों से प्रक्षाल क्रियाएं करवाईं। गौरव जैन, राहुल जैन और वैभव जैन ने पूजन विधि संपन्न कराई। प्रथम अभिषेक व शांतिधारा का सौभाग्य गौरव जैन को मिला। कनक जैन को भाग्यशाली पुरस्कार दिया गया। अगला शिविर 15 मार्च को महावीर जयंती भवन में होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed