फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Celebrated the martyrdom day of Maharishi Dayanand Saraswati

Meerut News: महर्षि दयानंद सरस्वती का बलिदान दिवस मनाया

Wed, 22 Oct 2025 04:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 04:46 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the martyrdom day of Maharishi Dayanand Saraswati
मेरठ। आर्य समाज थापर नगर में केंद्रीय आर्य समिति की ओर से युग प्रवर्तक महर्षि दयानंद सरस्वती का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री के ब्रह्मत्व में यज्ञ से हुआ। इसमें रेणुका, अमित सेठी, मंजू देवी, लोकेंद्र सिंह, राजकुमार, आनंद, प्रतिभा, कर्नल प्रमोद पाल यजमान रहे। वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां अर्पित की गईं। भजनोपदेशक पं. कुलदीप आर्य ने महर्षि के जीवन व शिक्षाओं से प्रेरित भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आचार्य विष्णु मित्र वेदार्थी ने बताया कि स्वामी दयानंद के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। अध्यक्षता सत्यपाल मेहंदीरत्ता ने की। संचालन मंत्री रविंद्र सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed