मां तुझे प्रणाम: देशभक्ति के गीतों पर थिरकेंगे कदम, 13 अगस्त से शुरू होगा ‘जश्न-ए-आजादी’ बुक करें अपनी सीट
अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत स्वतंत्रता दिवस को समर्पित कार्यक्रमों की शुरुआत 13 अगस्त की शाम ‘जश्न-ए-आजादी’ से होगी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र सभागार में होने वाले कार्यक्रम में निजामी बंधु, शायर अजहर इकबाल और कवि वरुण आनंद अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
विस्तार
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत स्वतंत्रता दिवस को समर्पित कार्यक्रमों का आगाज 13 अगस्त की शाम सात बजे से जश्न-ए-आजादी से होगा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र सभागार में यह एक शाम कवि, कव्वाल और शायरों के नाम होगी। इसमें निजामी बंधु, शायर अजहर इकबाल और कवि वरुण आनंद आएंगे।
इसके बाद 14 अगस्त की सुबह 9 बजे से मोहकमपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय से तिरंगा बाइक रैली निकाली जाएगी और शाम को एक दीप देश के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 15 अगस्त की सुबह ठीक 10 बजे सामूहिक राष्ट्रगान होगा। 22 अगस्त को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और 24 अगस्त को इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता होगी। 25 अगस्त को लेजर शो एंड बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा इस दौरान 17 से 31 अगस्त तक ड्राइंग प्रतियोगिता भी चलती रहेगी।
यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में पोते के सामने दादा को मारकर खा गए कुत्ते, घंटों तक नोचते रहे मांस, आधा शरीर हुआ कंकाल
मजबूत होती है समर्पण की भावना
देशभक्ति के गीत और हाथों में तिरंगा। सभी में देशभक्ति की अलख जग जाती है। जिम्मेदारी, समर्पण और सेवा की भावना मजबूत होती है। -तेजेंद्र खुराना, वाइस चेयरमैन, केएल इंटरनेशनल
हर भारतीय के दिल से जुड़ा भाव
यह हर भारतीय के दिल से जुड़ा भाव है। यह नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और देशप्रेम से जोड़ने का माध्यम है। -डॉ. राजीव त्यागी, प्रति कुलाधिपति, श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी
अद्भुत ऊर्जा देखने को मिलती है
जश्न ए आजादी हो या तिरंगा बाइक रैली, शहर के लोगों में अद्भुत ऊर्जा देखने को मिलती है। हर वर्ग के लोगों में एकता और जोश नजर आता है। -विवेक बाफर, एमडी, विवेक रिजॉर्ट
देशभक्ति की भावना जागृत होती है
मां तुझे प्रणाम, इस आयोजन से देशभक्ति की भावना जागृत होती है। तिरंगे के नीचे खड़े होकर देश के लिए बेहतर करने का संकल्प और मजबूत होता है। -नीरज मित्तल, व्यापारी नेता
क्यूआर कोड स्कैन कर सीट बुक करें
13 अगस्त को जश्न-ए-आजादी के कार्यक्रम में निशुल्क सीट बुक कराने और 14 अगस्त को बाइक रैली में शामिल होने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करें या नाम और पता नंबर 9650109595, 8126267995, 7617566168 पर व्हाट्सएप करें। रैली में शामिल होने वाले लोगों को समापन स्थल प्रमाण पत्र दिए जाएंगे
14 अगस्त की शाम अपने परिवार के साथ दीप जलाकर और 15 अगस्त को अपनी-अपनी रेजिडेंस सोसायटी में सामूहिक राष्ट्रगान कर इसी व्हाट्स एप नंबर पर फोटो और जानकारी भेजें, उसे भी हम प्रकाशित करेंगे।
ये हैं अभियान के सहयोगी...
मेन स्पांसर : केएल इंटरनेशनल स्कूल
टाइटल स्पांसर : विवेक रिजॉर्ट बाफर
पावर्ड बाई : इंडियन ऑयल
प्लेटिनम पार्टनर : नीरज मित्तल पायल फर्नीचर, श्री वेंकेटेशवरा यूनिवर्सिटी, केएमसी अस्पताल, एडिको, सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल
गोल्ड पार्टनर : चित्रा प्रकाशन, ग्रैंड टोयटा, सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल, बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल, द अध्ययन स्कूल, सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल, नगर निगम, मेरठ विकास प्राधिकरण
हॉस्पिटलिटी पार्टनर : द कॉन्वे
सिल्वर पार्टनर : डॉ. अभिषेक यादव, ब्रेवुरा गोल्ड रिजाॅर्ट, सुविधा, एसडीएस ग्लोबल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पराग डेरी, दयाल ग्रुप, पंचवती, पैरा स्पोर्ट्स
ब्रोंज पार्टनर : मायरा फाउंडेशन, एपेक्स, अंजनेय सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल, न्यूटिमा अस्पताल, ऋषभ एकेडमी, एलआईसी, सीसीएसयू, रॉयल 9 होटल, लॉ फ्लोरा, दिल्ली ग्लोबल स्कूल मवाना, विद्या संस्कार एकेडमी फलावदा, स्प्रिंग ड्रिल पब्लिक स्कूल मवाना, तानिया डांस स्कूल, पेथर ई-रिक्शा, अंजनेय टाटा, भाग्यश्री अस्पताल, विश्नोई ऑटोमोबाइल, यूनिफायर सिस्टम, गोयल हैरीटेज, वेलेंटिस कैंसर अस्पताल, राधा गोविंद, सत्यम फर्नीचर, योगेंद्र प्रधान, राघव ज्वैलर्स, राम चंद्र सहाय आनंद स्वरूप, भगवती कॉलेज, नोवा अस्पताल, स्पोटेक एंटरप्राइजेज, रमेश कपूर एंड सन्स ज्वैलर्स, शगुन, शुद्ध नमकीन, मीरा ज्वैल हाउस, अरविंद रस्तौगी इंश्योरेंस एडवाइजर, स्वास्तिक ई-रिक्शा, कृष्णा इंटर कॉलेज मवाना, मिनी मैट्रो जीकेजीआर, डॉ. केपी सैनी, आकाश गंगा ज्वैलर्स, एसएसजे मोटर्स, डॉ. अश्विन सिंघल श्री महालक्ष्मी ऑर्गेनिक, एमआईटी पब्लिक स्कूल, ए2जेड फार्मेसी, डॉ. प्रियांक गर्ग न्यूटिमा आईकेयर, ट्रांसलेम एकेडमी मवाना।