फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCTV cameras installed for the safety of Kanwariyas.

Meerut News: कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए लगवाए सीसीटीवी कैमरे

Sat, 08 Aug 2026 07:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras installed for the safety of Kanwariyas.
कस्बे में दिशा सूचक लगाते नगर पंचायत की टीम स्रोत संवाद
- सार्वजनिक स्थानों से होगी निगरानी, दिशा सूचक बोर्ड भी लगाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कांवड़ पर्व के मद्देनजर ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए नगर पंचायत ने तैयारियां तेज कर दी है। शनिवार को नगर पंचायत की ओर से कस्बे के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर दिशा सूचक बोर्ड लगाए गए। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ और गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा खटीक ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त ऐतिहासिक नगरी में पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर के करीब दो दर्जन सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कई स्थानों पर खुफिया कैमरों के माध्यम से कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखी जाएगी। साथ ही असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर भी नजर रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत की ओर से कांवड़ मार्ग और प्रमुख स्थानों पर दिशा सूचक बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। इससे बाहर से आने वाले शिवभक्तों को प्रमुख स्थलों, मार्गों और अन्य जरूरी स्थानों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह ने बताया कि कांवड़ पर्व को देखते हुए नगर में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। कांवड़ शिविरों और कार्यक्रम स्थलों पर नियमित सफाई के साथ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

कस्बे में दिशा सूचक लगाते नगर पंचायत की टीम स्रोत संवाद

कस्बे में दिशा सूचक लगाते नगर पंचायत की टीम स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed