{"_id":"6990917549adb4dc590e13ef","slug":"ccsus-mcom-paper-in-english-hindi-medium-students-upset-meerut-news-c-72-1-mct1014-148869-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीसीएसयू में एमकॉम का पेपर अंग्रेजी में, हिंदी माध्यम के छात्र हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीसीएसयू में एमकॉम का पेपर अंग्रेजी में, हिंदी माध्यम के छात्र हुए परेशान
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में एमकॉम की परीक्षा के दौरान विवाद हो गया है। परीक्षा का प्रश्नपत्र पूरी तरह अंग्रेजी भाषा में आया, जबकि कई छात्र हिंदी माध्यम से पढ़ाई करते हैं। इससे हिंदी भाषी छात्र परेशान रहे। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय ने पहले से स्पष्ट नहीं किया था कि पेपर अंग्रेजी में होगा।
एमकॉम के अधिकांश छात्र ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं और उनकी पढ़ाई हिंदी में हुई है। अचानक अंग्रेजी में प्रश्न देखकर वे समझ नहीं पाए। कई छात्रों ने बताया कि वे आधे से ज्यादा प्रश्नों को ठीक से समझ नहीं सके। छात्र पुलकित ने कहा हमने हिंदी में नोट्स बनाए और हिंदी में ही तैयारी की लेकिन पेपर अंग्रेजी में आया, यह गलत है।
छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि या तो पेपर दोनों भाषाओं में हो या हिंदी माध्यम के छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था की जाए। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन छात्र संगठन इस मुद्दे को उठा रहे हैं।