फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU will touch heights in sports along with studies in 2023

Meerut News: 2023 में पढ़ाई के साथ खेलों में भी बुलंदियां छुएगी सीसीएसयू

Thu, 29 Dec 2022 08:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
CCSU will touch heights in sports along with studies in 2023
2023 में पढ़ाई के साथ खेलों में भी बुलंदियां छुएगी सीसीएसयू
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में 2023 में पढ़ाई के साथ छात्र-छात्राएं कई नए खेलों में भी दक्ष होंगे। पंचकर्म और ध्यान केंद्र के जरिए छात्र-छात्राओं को मानसिक रूप से भी मजबूत बनाया जाएगा। जैपनीज, पंजाबी और तमिल भाषा जैसे नए कोर्सों से रोजगार के अवसर पैदा होंगे। सीसीएसयू की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी।
प्रो. संगीता शुक्ला ने बताया कि 2022 में सीसीएसयू में 13 नए कोर्स शुरू हुए तो शोध की गुणवत्ता में सुधार के लिए 13 अंतरराष्ट्रीय स्तर के एमओयू और 41 पेटेंट कराए गए। अत्याधुनिक जिम शुरू कराया गया। 2023 में विवि को और ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। नए कोर्सों शुरू कराने के साथ छात्र-छात्राओं शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए नए खेल और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शुरू किए जाएंगे। परीक्षाएं समय से कराकर निर्धारित तिथि में रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए कैंपस और कॉलेजों में फेलोशिप के विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। एक विभाग से दूसरे विभाग को जोड़ते हुए रिसर्च प्रोजेक्ट तैयार किए जाएंगे। इंटरनेशनल सेंटर बनाकर एंबेसी से संपर्क करके एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत दूसरे देशों के विवि से अधिक से अधिक जुड़ाव किया जाएगा। टीचर्स एंड स्टूडेंट सेंटर स्क्रीम के अंतर्गत वरदान, स्पेस, सत्यम, स्वास्थ, फास्टविट्स, फ्यूजनकॉन और यूनिवर्सिटी रिसर्च ग्रांट स्कीम लागू कराई जाएगी। बेस्ट पीएचडी और बेस्ट पेपर अवार्ड दिए जाएंगे। जो विद्यार्थी विदेश में शोध के लिए जाएंगे उनको ट्रेवल ग्रांट देंगे।
विज्ञापन

कॉलेजों के रिजल्ट के आधार पर तय की जाएगी रैंकिंग
सीसीएसयू नए साल से रिजल्ट को लेकर नई व्यवस्था करने जा रहा है। रिजल्ट के आधार पर कॉलेजों की रैंकिंग तय की जाएगी। एडेड और राजकीय कॉलेजों में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के रिजल्ट फीसद पर रैंकिंग तय की जाएगी। ऐसा ही सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में हागा। जिन कॉलेजों का रिजल्ट बेहतर होगा उनकी रैंकिंग विवि की वेबसाइट पर भी अपलोड रहेगी, इनके प्राचार्यों को बुलाकर कुलपति सम्मानित करेंगी। इससे कॉलेजों में बेहतर रिजल्ट लाने के लिए शिक्षण में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों की गलती से बहुत से छात्र-छात्राओं का रिजल्ट अटक जाता है, अब अगर कॉलेज प्रैक्टिकल आदि के नंबर नहीं देंगे तो एडमिट कार्ड ओपन नहीं होगा, कॉलेजों को सभी प्रक्रिया परीक्षा से पहले करनी होगी, ताकि रिजल्ट और फिर नए सत्र में एडमिशन समय से हो सकें।
एक जगह रहेगा पूरा डाटा
विवि के जितने भी महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं, वे अब एक ही जगह पर रहेंगे। इसमें कार्य परिषद, एकेडमिक काउंसिल के निर्णयों का भी डाटा होगा। सभी विभागों की उपलब्धियों की जानकारी भी यहीं रहेगी। इसके लिए आईक्यूएसी में एक हॉल उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा टॉपर्स की उत्तर पुस्तिकाएं लगातार वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी।

ये रहे मौजूद
प्रेस कांफ्रेंस में रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा, चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीरपाल सिंह, प्रेस प्रवक्ता प्रवीण कुमार, मितेंद्र गुप्ता एवं विवेक सिद्दू मौजूद रहे।
ये नए कोर्स देंगे छात्र-छात्राओं नई उड़ान
कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने बताया कि 10 रोजगारपरक कोर्स शुरू कराए जाएंगे। इनमें सर्टिफिकेट-शॉर्ट टर्म कोर्स भी शामिल होंगे।
डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी
पीजी डिप्लोमा इन आईपीआर
न्यू स्पेशलाइजेशन इन डिफरेंट डिपार्टमेंट
म्यूजिक एंड परफॉरमिंग आर्ट
बीएड
जैपनीज, पंजाबी और तमिल भाषा कोर्स
डिफेंस स्ट्डीज
आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस
ब्लॉक चेन एंड डेटाबेस
मशीन लर्निंग
ये होंगे नए शुरू
आर्चरी
शूटिंग रेंज
लॉन्ग टेनिस
सिंथेटिक ट्रैक (दौड़ के लिए)
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
हॉस्टल और विभागों में योग की शुरुआत
अत्याधुनिक जिम
पंचकर्म, ध्यान केंद्र, हैप्पीनेस क्लास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed