फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU will give training to colleges before merit

मेरिट से पहले कॉलेजों को प्रशिक्षण देगा सीसीएसयू

Fri, 01 Aug 2025 10:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
CCSU will give training to colleges before merit
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से सत्र 2025-26 में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए मेरिट जारी करने से पहले प्रशिक्षण की घोषणा की गई है। मेरठ मंडल से संबंधित कॉलेजों का प्रशिक्षण शनिवार दोपहर बाद ऑनलाइन होगा। विवि कॉलेजों के वाट्सएप ग्रुप में लिंक शेयर करेगा। सभी कॉलेजों को लैपटॉप के साथ इसी ग्रुप से जुड़ प्रशिक्षण लेना होगा। कैंपस के विभागों का प्रशिक्षण चार अगस्त को होगा। इस प्रशिक्षण में विवि समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत विद्यार्थियों की मेरिट तैयार करते हुए प्रवेश कंफर्म करने की प्रक्रिया बताएगा। सीट लॉक के बाद प्रवेशित छात्रों का यह डाटा परीक्षा फॉर्म में भी काम आएगा, ऐसे में कॉलेजों को प्रवेश की समस्त प्रक्रिया सिखाने की कोशिश होगी। विवि प्रशिक्षण के बाद अगले हफ्ते तक स्नातक प्रथम वर्ष की पहली कटऑफ जारी करेगा। विवि का फोकस अगस्त में स्नातक के प्रवेश पूरे करने पर है। संवाद
विज्ञापन

विवि ने जारी किए परिणाम
मेरठ। विवि ने बीए, बीएससी योगिक साइंस चतुर्थ सेमेस्टर, बीएससी एवं बीकॉम द्वितीय-चतुर्थ सेमेस्टर, एलएलएम चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी बॉयोटेक चतुर्थ सेमेस्टर, बीएससी बॉयोटेक तृतीय वर्ष, बीए, बीएससी प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष एक्स-बैक, बीए-बीएड तृतीय वर्ष, बीए द्वितीय-चतुर्थ सेमेस्टर, बीएससी केमेस्ट्री ऑनर्स द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर, बीकॉम ऑनर्स द्वितीय सेमेस्टर, बीएससी कंप्यूटर साइंस ऑनर्स द्वितीय-चतुर्थ सेमेस्टर, एमपीएड द्वितीय सेमेस्टर, एमएड द्वितीय सेमेस्टर, बैचलर इन सिनेमेटोग्राफी द्वितीय सेमेस्टर, बीपीएड प्रथम वर्ष, एमएससी मेडिकल माइक्रोबॉयोलॉजी षष्टम सेमेस्टर, एमएससी एप्लाइड माइक्रोबॉयोलॉजी चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी बॉयोटेक्नेालॉजी चतुर्थ सेमेस्टर सीबीसीएस, बीएफए चतुर्थ वर्ष और बीएससी शारीरिक शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा एवं खेल द्वितीय वर्ष का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र आज से विवि वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed