फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: When will the registrations for PG start, what is the condition of UG

सीसीएसयू: पीजी में कब से शुरू होंगे पंजीकरण, यूजी का क्या है हाल, कब से लौटेगी कॉलेजों में रौनक, पढ़ें खबर

Wed, 25 Jun 2025 11:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 25 Jun 2025 11:24 PM IST
सार

Meerut News: छह जिलों में पीजी कोर्स में पंजीकरण शुरू होने वाले हैं। कुलसचिव ने 30 जून तक अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने को कहा है। वहीं सात जुलाई से कॉलेज शुरू हो सकते हैं। 

विज्ञापन
CCSU: When will the registrations for PG start, what is the condition of UG
सीसीएसयू मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबंधित छह जिलों के कॉलेजों में पीजी कोर्सों में पंजीकरण प्रक्रिया दो-तीन दिन में शुरू हो जाएगी। पोर्टल पर कोर्सों को लेकर जो कमियां हैं, उनको दूर करने का काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


सीसीएसयू परिसर और 6 जिलों मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़ और बागपत के कॉलेजों में यूजी में बीए, बीएससी-बीकॉम, बीएससी एग्रीकल्चर समेत 50 से अधिक कोर्सों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। अब तक 81 हजार छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कर लिया है। 13 मई से ये प्रक्रिया चल रही है। कुलसचिव अनिल कुमार यादव ने कहा कि सभी कॉलेज 30 जून तक अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं के पंजीकरण करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

 

कॉलेजों में सात जुलाई से लौटेगी रौनक
सीसीएसयू परिसर और उससे संबंधित कॉलेजों में सात जुलाई से रौनक लौटेगी। प्रथम सेमेस्टर को छोड़ अन्य सभी सेमेस्टर में छात्र-छात्राओं की कक्षाएं सात जुलाई से आरंभ हो जाएंगी। दस जुलाई से परिसर एवं कॉलेजों में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश शुरू होने की उम्मीद है। विवि यूजी प्रथम सेमेस्टर के लिए पहली मेरिट दस तक जारी कर सकता है। पीजी स्तर पर प्रथम सेमेस्टर के लिए भी अगस्त तक का इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि पीजी में अभी पंजीकरण शुरू नहीं हो पाए हैं।
 

27 जून तक दें रिपोर्ट
विवि ने 27 जून तक लॉ कॉलेजों से कार्यरत प्राचार्य, शिक्षक एवं प्रबंध समिति का अनुमोदन पत्र सहित निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट देने को कहा है। इसमें शिक्षकों के आधार नंबर, पैन नंबर भी अनिवार्य है।
 
विज्ञापन

विभिन्न पाठ्यक्रमों में करें पंजीकरण
रघुनाथ गर्ल्स ग्रेजुएट कॉलेज में स्नातक स्तर पर समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश पंजीकरण हो रहे हैं। प्राचार्या प्रो. निवेदिता ने बताया कि महाविद्यालय में स्नातक स्तर के डिग्री प्रोग्राम हैं। जिसमें बीए के अंतर्गत राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल, संस्कृत, हिंदी, इंग्लिश, संगीत, अर्थशास्त्र कंप्यूटर, इतिहास, गृह विज्ञान, चित्रकला, दर्शनशास्त्र विषय उपलब्ध हैं।
बीएससी बायो ग्रुप में जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित विषय शामिल हैं। बीकॉम में वाणिज्य विज्ञान, साथ ही बीवॉक में योग विज्ञान है। जिसमें योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा जैसे क्षेत्र शामिल हैं। बीवॉक एप्लाइड क्लिनिकल साइकोलॉजी में मनोविज्ञान, मानसिक स्वास्थ्य और चिकित्सा हैं। सभी संकायों में प्रवेश हेतु किसी प्रकार की सहायता के लिए कॉलेज जाकर समस्या का हल प्राप्त कर सकते हैं या आरजीपीजी की वेबसाइट (rgcollege.ac.in) पर जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रवेश की प्रक्रिया सरल है जिसमें छात्राओं को समर्थ पोर्टल (https://ccsuniversityadm.samarth.edu.in/) पर जाकर अपनी 12वीं की मार्कशीट के अनुसार सभी जानकारी भरनी है। साथ ही छात्राओं को अपनी ऐसी ई मेल का प्रयोग करना होगा जो वर्तमान में क्रियाशील हो।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed