{"_id":"68f8f2c7a15cd9114105645d","slug":"ccsu-vyas-ceremony-starts-today-procession-will-start-from-the-university-gate-meerut-news-c-72-1-mrt1063-142658-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू : व्यास समारोह आज से, शोभायात्रा निकलेगी विवि द्वार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू : व्यास समारोह आज से, शोभायात्रा निकलेगी विवि द्वार से
Wed, 22 Oct 2025 08:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 22 Oct 2025 08:35 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि परिसर में व्यास समारोह का शुभारंभ बृहस्पतिवार से होने जा रहा है जो 29 अक्तूबर तक चलेगा। कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले शोभायात्रा निकाली जाएगी। सूरजकुंड और औघड़नाथ मंदिर से लाई गई मिट्टी कलश में ली जाएगी।
शोभायात्रा औघड़नाथ शिव मंदिर से शुरू होकर छतरी वाला पीर और सेंट जोजफ चर्च से सूरजकुंड होते हुए विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में कलश स्थापना करेगी। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. वाचस्पति मिश्रा ने बताया कि सात दिवसीय समारोह के अंतर्गत अंतर महाविद्यालय और अंतर विश्वविद्यालय संस्कृत वाद-विवाद प्रतियोगिता, शोध संगोष्ठी, कथा माला, संस्कृत कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, यौगिक बल प्रदर्शन, ऐतिहासिक स्थल की यात्रा और शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।