फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Vigilance sent notices to 150 colleges

सीसीएसयू: 150 कॉलेजों को विजिलेंस ने भेजे नोटिस

Tue, 30 Jul 2024 06:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
CCSU: Vigilance sent notices to 150 colleges
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय एक बार फिर से चर्चाओं में आ गया है क्योंकि विजिलेंस टीम ने सीसीएसयू से संबंधित मेरठ और सहारनपुर मंडल के 150 से अधिक कॉलेज को नोटिस भेजकर पत्रावली और संबंधित कागजात लेकर कार्यालय में बुलाया है।
विज्ञापन

यह मामला पूर्व कुलपति प्रो. आरपी सिंह के समय का है। आरपी सिंह के कार्यकाल के दौरान संबद्धता पाने वाले 150 कॉलेजों को विजिलेंस की ओर से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कॉलेजो को कहा गया है कि सभी पत्रावली समित कॉलेज विजिलेंस मेरठ में नोटिस मिलने के 7 से 10 दिन के अंदर उपस्थित होना होगा। पूर्व कुलपति आरपी सिंह ने 2003 से 2005 तक विश्वविद्यालय में कुलपति के रूप में तैनात रहकर नियमों को ताक पर रखते हुए मेरठ व सहारनपुर मंडल के डेढ़ सौ से अधिक कॉलेज को संबद्धता प्रदान की थी। विजिलेंस की जांच में संबद्धता दी जाने वाले कॉलेजों में खामियां मिलने के बाद कार्रवाई की गई है। वही नियम विरुद्ध संबद्धता देने के मामले में आरपी सिंह के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की ओर जांच की जा रही है। हाल ही में उनकी साढ़े तीन करोड़ की संपत्ति को अटैच किया गया है और इसके संबंध में साक्ष्य मांगे गए हैं। विजिलेंस टीम इस मामले की जांच कर रही है टीम ने कॉलेजो से 2005 तक के सभी रिकॉर्ड मांगे हैं। कॉलेज को सभी पत्रावली समेत तलब किया गया है। इसमें मेरठ में सहारनपुर मंडल के कॉलेजों को संबंधित कार्यकाल के दौरान तमाम लिखा पड़ी वाली पत्रावली लेकर आना होगा। विजिलेंस में स्पष्ट कर दिया है कि ऐसा न करने वाले कॉलेज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed