फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU to buzz with events until the 15th.

Meerut News: सीसीएसयू में 15 तक होगी कार्यक्रमों की धूम

Sat, 08 Aug 2026 08:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
CCSU to buzz with events until the 15th.
विश्वविद्यालय परिसर और संबंधित कॉलेजों में चलेगा चलेगा हर घर तिरंगा अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान-2026 को सफल बनाने के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विश्वविद्यालय ने परिसर के सभी विभागों और संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों को अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान 15 अगस्त तक चलेगा।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्र में शिक्षा निदेशक (उच्च शिक्षा), प्रयागराज की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। विश्वविद्यालय ने परिसर के विभागाध्यक्षों, समन्वयकों और निदेशकों के साथ संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं संस्थानों के सचिवों को अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत शासन की ओर से जारी आदेशों और दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इनमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित अवधि में कार्यक्रमों का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ा जाए। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों और आमजन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed