फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU to buzz with a flurry of events on August 2nd.

Meerut News: सीसीएसयू में दो अगस्त को होगी कार्यक्रमों की धूम

Fri, 31 Jul 2026 08:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 31 Jul 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
CCSU to buzz with a flurry of events on August 2nd.
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान के शुभारंभ का प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा
विज्ञापन

वॉकाथॉन, योग, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। देशव्यापी नशा मुक्त युवा, विकसित भारत अभियान के तहत 2 अगस्त को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में दिनभर विभिन्न जागरूकता, खेल, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। देशभर के 125 चयनित विश्वविद्यालयों में सीसीएसयू भी शामिल है। इस मौके पर विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री के संबोधन का नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसे शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी सामूहिक रूप से सुनेंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार अभियान के अंतर्गत सुबह 7 बजे से भजन-कीर्तन, सत्संग, ध्यान-योग, वॉकाथॉन, मैराथन, साइकिल रैली, फिटनेस प्रदर्शन, खेल प्रतियोगिताएं, संकल्प एवं हस्ताक्षर अभियान, वॉल ऑफ कमिटमेंट, मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। विद्यालयों और महाविद्यालयों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नुक्कड़ नाटक, नृत्य, संगीत, चित्रकला और स्लोगन लेखन जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भी नशा मुक्ति का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कार्यवाहक कुलपति प्रो. हरे कृष्ण की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed