{"_id":"69b58b8cc85cc61cf003cac2","slug":"ccsu-students-expressed-happiness-over-the-lifting-of-the-nsa-against-sonam-wangchuk-meerut-news-c-72-1-mct1014-150161-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सोनम वांगचुक पर एनएसए हटने पर सीसीएसयू के छात्रों ने खुशी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सोनम वांगचुक पर एनएसए हटने पर सीसीएसयू के छात्रों ने खुशी जताई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर लगाया गया नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) को रद्द कर दिया है। इस पर खुशी जताते हुए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के छात्रों ने खुशी जताई। सीसीएसयू के मुख्य द्वार पर छात्रों ने एक-दूसरे को लड्डू बांटे।
छात्रों ने कहा कि विज्ञान, शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वालों का सम्मान जरूरी है। सोनम वांगचुक ने अपने शोध, नवाचार और अभियानों से देश को नई दिशा दी है। इस कार्रवाई का समाप्त होना सकारात्मक संदेश है। एडवोकेट आदेश प्रधान ने कहा कि लोकतंत्र में विचारों की स्वतंत्रता और वैज्ञानिक सोच का सम्मान होना चाहिए। जब कोई वैज्ञानिक समाज के मुद्दे उठाता है तो उसे दबाने के बजाय सुनना चाहिए।
उन्होंने वांगचुक को युवाओं की प्रेरणा बताया और कहा कि उनका संघर्ष जनहित में है। इस मौके पर शशिकांत गौतम, अनुज भड़ाना, आकाश भड़ाना, शुभम उपाध्याय, राहुल वर्मा, अवनीश यादव, दीपक शर्मा, सागर गुप्ता, विपिन, कुलदीप, आदेश प्रधान सहित अन्य मौजूद रहे।