फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Special back exam forms will be released next week

सीसीएसयू: अगले हफ्ते जारी होंगे स्पेशल बैक परीक्षा फॉर्म

Sun, 28 Sep 2025 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
CCSU: Special back exam forms will be released next week
- चौधरी चरण सिंह विवि परिसर और उससे संबंधित कॉलेजों के छात्र आएंगे दायरे में
विज्ञापन

- विषम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म पर निर्णय बाकी समर्थ पर हैं प्रस्तावित
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण विवि परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों में स्नातक एनईपी में बीए, बीकॉम, बीएससी पाठ्यक्रमों में स्पेशल बैक के परीक्षा फॉर्म अगले हफ्ते ऑनलाइन जारी हो जाएंगे। इसकी तैयारी विवि ने कर ली हैं। छठे सेमेस्टर में ही एक विषय में स्पेशल बैक पेपर देने का मौका मिलेगा। हालांकि छात्र इसे सभी सेमेस्टर में लागू करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का दावा है कि विभिन्न सेमेस्टर में केवल एक विषय में फेल, जबकि अंतिम समेस्टर में पास छात्र डिग्री पूरी नहीं कर सकेंगे। ग्रेस अंक देने के बाद भी हजारों छात्र ऐसे हैं जो एक विषय में फेल होने से डिग्री नहीं कर पा रहे हैं।
विवि के अनुसार स्पेशल बैक के परीक्षा फॉर्म तैयार हैं और बुधवार तक ऑनलाइन होने की उम्मीद है। वहीं विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म में अभी एजेंसी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। शासन ने समर्थ पोर्टल से ही परीक्षा फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए हैं, जबकि विवि अभी प्रवेश प्रक्रिया को ही पोर्टल से पूरी नहीं कर पाया है। ऐसे में समर्थ पोर्टल से छात्रों के फॉर्म भरे जाने में संशय है।
विज्ञापन

छूटे प्रैक्टिकल परीक्षा फॉर्म जारी करने की मांग
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के स्नातक राष्ट्रीय शिक्षा नीति (यूजी एनईपी) पाठ्यक्रम के पांचवे और छठे सेमेस्टर के छात्रों के लिए छात्र नेताओं ने परीक्षा फार्म जारी करने की मांग की है। छात्र नेता अंकित अधाना का कहना है कि विवि ने यूजी-एनईपी के छठे सेमेस्टर के लिए स्पेशल बैक परीक्षा का निर्णय लिया गया है, लेकिन पाचवें सेमेस्टर के छात्रों को भी एक भी अवसर नहीं मिला है। छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए दोनों ही सेमेस्टर की स्पेशल बैक परीक्षा का निर्णय लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed