फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu result

20 जुलाई तक सारे रिजल्ट देगी सीसीएसयू   

Wed, 22 Jun 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Wed, 22 Jun 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
ccsu result
सीसीएसयू लोगो। - फोटो : अमर उजाला
सीसीएसयू मुख्य परीक्षा 2016 का अधिकांश मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। विवि की मानें तो 20 जुलाई तक ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के रेग्युलर और प्राइवेट छात्रों का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। बीए फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर को छोड़कर बाकी परीक्षा का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है। एमकॉम का मूल्यांकन हो गया है। विवि ने रिजल्ट देने शुरू कर दिए हैं। इस महीने ग्रेजुएशन फाइनल ईयर के रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। जुलाई से पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


छूटे प्रैक्टिकल, वायवा देने का मौका 
सीसीएसयू
ने प्रैक्टिकल और वायवा छूटने वाले छात्र-छात्राओं को एक मौका दिया है। ऐसे छात्र अपना आवेदन पत्र कॉलेज से अग्रसारित कराकर विवि में जमा करा दें। प्रैक्टिकल या वायवा के लिए छात्र को 1500 रुपये विलंब शुल्क विवि कैंपस स्थित इलाहाबाद बैंक में जमा करनी होगी। इसके बाद आवेदन पत्र 18 जुलाई तक गोपनीय विभाग की खिड़की नंबर 40 पर जमा करना होगा। इसके बाद प्रैक्टिकल और वायवा के मौका नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन


28, 29 को होगी संबद्धता समिति की बैठक 
सीसीएसयू
की संबद्धता समिति की बैठक 28 और 29 जून को होगी। बीएड और मेडिकल कोर्स छोड़कर बाकी कोर्स की मान्यता की एनओसी की अंतिम तिथि 23 जून है। सत्र 2016-17 के लिए कॉलेज की निरीक्षण आख्या प्राप्त करने की अंतिम तिथि 27 जून है। संबद्धता की बैठक 28 और 29 जून को होगी। तीन जुलाई को कार्य परिषद की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed