फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu ;resistration in llb

आज से एलएलबी में पंजीकरण

Mon, 15 Jul 2019 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
ccsu ;resistration in llb
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में एलएलबी में प्रवेश के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू होकर 30 जुलाई तक चलेंगे। इसके बाद विवि तीन वर्षीय एलएलबी की मेरिट निकालेगा। वहीं बीए एलएलबी की मेरिट भी आज जारी होगी। यूजी कोर्सों में सोमवार को विवि ओपन मेरिट जारी करेगा।
विज्ञापन

दूसरी ओपन मेरिट के लिए छात्र-छात्राएं सोमवार को ऑफ र लेटर डाउनलोड कर मंगलवार दोपहर 12 बजे तक कॉलेजों में जमा कर दें। 17 को कॉलेज मेरिट चस्पा करेंगे। छात्र-छात्राएं आज से अपनी लॉगिन आईडी से खाली ऑफ र लेटर निकालें। इसके बाद उसमें नाम, कोर्स का नाम और कॉलेज का नाम भरकर जहां पर सीटें खाली हों, वहां मंगलवार को 12 बजे तक जमा कर दें। एक से अधिक ऑफ र लेटर भरकर अन्य कॉलेजों में जमा कर सकते हैं। 17 से 20 जुलाई तक दूसरी ओपन मेरिट के प्रवेश लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा छात्र-छात्राएं आज से तीन वर्षीय एलएलबी के रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। बीसीआई से जिन कॉलेजों के नाम का अभी मान्यता पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। वे कॉलेज पोर्टल पर नजर नहीं आएंगे। इसी के साथ विवि आज बीए-एलएलबी की मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा। मंगलवार से इसके एडमिशन शुरू हो जाएंगे। पीजी कोर्सों में 18 जुलाई अंतिम तिथि है। छात्र-छात्राएं फ ार्म में अपनी गलती का सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed