फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Preparations underway for filling out exam forms; fee submission to begin on the 19th.

सीसीएसयू : परीक्षा फार्म भरने की तैयारी, 19 से जमा होगी फीस

Tue, 13 Oct 2026 07:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
CCSU: Preparations underway for filling out exam forms; fee submission to begin on the 19th.
- समर्थ पोर्टल से प्रवेशित प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के लिए 14 से विषय चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म भरने का कार्यक्रम तय कर दिया है। सत्र 2025-26 में तृतीय सेमेस्टर और सत्र 2026-27 में प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए कॉलेज 14 अक्तूबर से विषय चयन की प्रक्रिया शुरू करेंगे। परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 19 अक्तूबर से शुरू होगी। विद्यार्थी 30 अक्तूबर तक सामान्य शुल्क के साथ फीस जमा कर सकेंगे। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ फीस जमा करने का अवसर मिलेगा।
विश्वविद्यालय के अनुसार, 31 अक्तूबर और एक नवंबर को 250 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फीस जमा की जा सकेगी। वहीं, तीन और चार नवंबर को 500 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा में परीक्षा फॉर्म और शुल्क संबंधी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

यूजी एनईपी में ऑब्जेक्टिव पैटर्न पर होंगी परीक्षाएं
विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए यूजी एनईपी प्रथम, द्वितीय और षष्ठम सेमेस्टर में मुख्य, एक्स और बैक परीक्षाएं ऑब्जेक्टिव पैटर्न पर होंगी। यह व्यवस्था नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों पर लागू होगी। सत्र 2024-25 और उससे पहले प्रवेशित विद्यार्थियों की परीक्षाएं पुराने पैटर्न के अनुसार ही होंगी। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर में प्रस्तावित हैं, जबकि द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं जून में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीए, बीकॉम और बीएससी में एआई फॉर ऑल अनिवार्य
यूजी एनईपी के तहत बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को तीन क्रेडिट का एआई फॉर ऑल पाठ्यक्रम पढ़ना अनिवार्य होगा। इसकी कक्षाएं ऑनलाइन मोड में संचालित होंगी, जबकि आंतरिक और बाह्य परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी। अन्य स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी इसे अतिरिक्त ऐच्छिक विषय के रूप में चुन सकेंगे। इस पाठ्यक्रम के लिए 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को बैक पेपर का मौका
विश्वविद्यालय के अनुसार, जून 2026 की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा के साथ एआई फॉर ऑल पाठ्यक्रम की परीक्षा में शामिल होकर अनुत्तीर्ण हुए विद्यार्थी जून 2027 की सम सेमेस्टर परीक्षा के साथ बैक पेपर दे सकेंगे। विश्वविद्यालय ने नए परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों को जानकारी दी है, ताकि वे समय रहते तैयारी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed