फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu opens second merit list

दूसरी मेरिट लिस्ट हुई जारी, आज से लें एडमिशन

Wed, 03 Jul 2019 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
ccsu opens second merit list
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में यूजी कोर्सों में एडमिशन के लिए दूसरी मेरिट मंगलवार रात आठ बजे विवि ने जारी कर दी। यूजी में पैरा मेडिकल कोर्सों की भी मेरिट निकाली गई है। इनके एडमिशन बुधवार से लिए जा सकते हैं। मेरिट जारी किए जाने के संबंध में छात्र-छात्राओं के मोबाइल पर मैसेज भेजे गए हैं। छात्र वेबसाइट से ऑफर लेटर डाउनलोड करके सभी प्रमाण पत्रों के साथ कॉलेज पहुंचकर एडमिशन ले सकते हैं। दूसरी मेरिट के एडमिशन छह जुलाई तक होंगे। इसके बाद ओपन मेरिट निकाली जाएगी।
विज्ञापन

मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों के कॉलेजों में यूजी कोर्सों बीए, बीएससी और बीकॉम के अलावा दूसरे विषयों में 1 लाख पांच हजार छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए हैं। विवि ने 21 जून को पहली मेरिट जारी की थी। तकनीकी गलती के कारण इसको रद्द करके 27 जून की सुबह फिर मेरिट निकाली गई थी। इस मेरिट से अब तक 35675 एडमिशन हो पाए हैं।
विज्ञापन

ये प्रमाण पत्र लेकर जाएं
छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए सभी प्रमाण पत्र कॉलेज में जमा करने होंगे। संबंधित कोर्स की फीस का ड्राफ्ट, ऑफर लेटर, आर्थिक आधार पर आरक्षण वाला प्रमाण पत्र, कोटे से संबंधित होने पर जाति अथवा दूसरे प्रमाण पत्र, ओरिजनल मार्कशीट, उसकी फोटो कॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण पत्र और आईडी प्रूफ जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजी कोर्सों में सात जुलाई तक रजिस्ट्रेशन
पीजी कोर्सों एमए, एमएससी-एमकॉम के अलावा दूसरे तमाम कोर्सों में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि सात जुलाई के बाद नहीं बढ़ाई जाएगी। इसके बाद विवि मेरिट निकालेगा।

पहली से बढ़ी यूपी बोर्ड में कई कॉलेजों की मेरिट
यूपी बोर्ड में कई कॉलेजों की मेरिट पहली मेरिट से बढ़ गई है। ऐसा कैसे हुआ है ये छात्र-छात्राओं की समझ में नहीं आ रहा है। सीबीएसई में भी कई कालेजों में ऐसा ही हुआ है। बुधवार को कॉलेजों में मेरिट चस्पा होने के बाद ही इसकी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
सीसीएसयू मेरिट - कटऑफ
डीएन पीजी कॉलेज मेरठ
बोर्ड - विषय - सामान्य - ओबीसी - एससी
यूपी बोर्ड - बीकॉम - 70.60 - 68.60 - 66.0
यूपी बोर्ड - बीएससी बायो - 67.80 - 65.40 - 61.20
यूपी बोर्ड - बीएससी मैथ - 75.0 - 73.2 - 72.0
यूपी बोर्र्ड - बीएससी स्टेटिक्स - 63.20 - 57.20 - 50.20
इस्माईल पीजी गर्ल्स कॉलेज मेरठ
बोर्ड - विषय - सामान्य - ओबीसी - एससी
यूपी बोर्ड - बीए - 62.0 - 59.60 - 58.0
यूपी बोर्ड - बीकॉम - 69.0 - 66.80 - 61.91
यूपी बोर्ड - बीएससी मैथ - 56.40 - 47.60 - 50.8
मेरठ कॉलेज मेरठ
बोर्ड - विषय - सामान्य - ओबीसी - एससी
यूपी बोर्ड - बीए - 66.0 - 63.40 - 62.20
यूपी बोर्ड - बीकॉम - 68.8 - 65.40 - 63.80
यूपी बोर्ड - बीएससी बायो - 64.60 - 60.2 - 54.4
यूपी बोर्ड - बीएससी मैथ - 72.60 - 69.40 - 67.80
यूपी बोर्र्ड - बीएससी स्टेटिक्स - 63.6 - 51.0 - 50.0
एनएएस कॉलेज मेरठ
बोर्ड - विषय - सामान्य - ओबीसी - एससी
यूपी बोर्ड - बीए - 64.0 - 61.8 - 60.80
यूपी बोर्ड - बीकॉम - 67.0 - 62.4 - 61.4
यूपी बोर्ड - बीएससी बायो - 71.2 - 68.0 - 64.6
यूपी बोर्ड - बीएससी मैथ - 74.2 - 71.8 - 69.2
यूपी बोर्र्ड - बीएससी स्टेटिक्स - 61.4 - 55.0 - 00.0
आरजी पीजी गर्ल्स कॉलेज मेरठ
बोर्ड - विषय - सामान्य - ओबीसी - एससी
यूपी बोर्ड - बीए - 61.20 - 57.6 - 58.2
यूपी बोर्ड - बीकॉम - 68.6 - 65.0 - 59.4
यूपी बोर्ड - बीएससी बायो - 65.0- 53.4 - 47.6
कनोहर लाल पीजी गर्ल्स कॉलेज
बोर्ड - विषय - सामान्य - ओबीसी - एससी
यूपी बोर्ड - बीए - 50.0 - 55.8 - 57.6
यूपी बोर्ड - बीकॉम - 58.4 - 43.0 - 45.0
शहीद मंगलपांडे महिला पीजी कॉलेज
बोर्ड - विषय - सामान्य - ओबीसी - एससी-एसटी
यूपी बोर्ड - बीए - 49.40 - 52.40 - 54.2
यूपी बोर्ड - बीकॉम - 65.6 - 64.2 - 61.6
यूपी बोर्ड - बीएससी बायो - 61.0 - 52.8 - 52.8
यूपी बोर्ड - बीएससी मैथ - 67.2 - 60.0 - 53.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed