फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Online portal ready, problem of degree and mark sheet distribution will be resolved

सीसीएसयू : ऑनलाइन पोर्टल तैयार, डिग्री और मार्कशीट वितरण की समस्या होगी दूर, जानें कब से होगा शुरू

Tue, 10 Feb 2026 04:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 10 Feb 2026 04:02 PM IST
सार

Meerut News: सीसीएसयू के छात्रों की बड़ी समस्या जल्द ही दूर होने जा रही है। नौकरी, पढ़ाई या अन्य जरूरतों के लिए डिग्री मिलने में बहुत समस्या लगता था। ऑनलाइन होने के बाद काम जल्द होगा। इसके अगले सप्ताह से लाइव होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
CCSU: Online portal ready, problem of degree and mark sheet distribution will be resolved
CCSU, सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। विश्वविद्यालय ने डिग्री और मार्कशीट वितरण की लंबे समय से चली आ रही समस्या को दूर करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार कर लिया है। यह पोर्टल अगले सप्ताह लाइव होने की संभावना है। इससे डिग्री मिलने में हो रहीं परेशानियां काफी हद तक दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

 

दरअसल, विवि के विद्यार्थियों की सबसे बड़ी शिकायत यही थी कि परीक्षा पास करने के बाद भी डिग्री और मार्कशीट समय पर नहीं मिल पाती है। कई बार नौकरी, आगे की पढ़ाई या अन्य जरूरतों के लिए डिग्री की जरूरत पड़ती है लेकिन इसमें देरी से परेशानी होती है। अब परीक्षा विभाग ने डिग्री, प्रोफेशनल और गोपनीय शाखाओं को कंप्यूटर सिस्टम से जोड़ दिया है। पोर्टल तैयार होने पर सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारियां समय पर निभानी होंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नए ऑनलाइन पोर्टल की खासियत यह है कि विद्यार्थी डिग्री के आवेदन से लेकर प्राप्त करने तक हर चरण को ट्रैक कर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक या संबंधित अधिकारी अपने सिस्टम से सीधे आवेदन की स्थिति देख सकेंगे और किसी भी स्तर पर हो रही देरी के लिए संबंधित को जवाब-तलब कर सकेंगे। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और देरी की गुंजाइश कम होगी। इसके अलावा, डिग्री का सत्यापन भी अब ऑनलाइन हो सकेगा। यदि कोई बाहरी संस्थान या नियोक्ता डिग्री की जांच करना चाहेगा तो वह विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड से ऑनलाइन ही सत्यापित कर सकेगा।
पोर्टल के माध्यम से बाहर से आने वाले सत्यापन अनुरोधों को भी आसानी से हैंडल किया जा सकेगा।

 
विज्ञापन

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पोर्टल लाइव होने पर किस वर्ष के छात्रों की डिग्री और मार्कशीट पहले उपलब्ध होंगी। इसकी विस्तृत जानकारी पोर्टल लाइव होने के बाद ही सामने आएगी। यह पोर्टल छात्रों और प्रशासन के बीच की दूरी को कम करेगा। डिग्री वितरण प्रक्रिया को तेज और सुगम बनाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed