{"_id":"5f553d0f8ebc3e615b3ad196","slug":"ccsu-one-lakh-seven-thousand-registered-so-far-in-first-year-of-graduation-city-news-mrt5000178106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू : स्नातक प्रथम वर्ष में अब तक एक लाख सात हजार ने किया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू : स्नातक प्रथम वर्ष में अब तक एक लाख सात हजार ने किया पंजीकरण
विज्ञापन

मेरठ। स्नातक प्रथम वर्ष में रजिस्ट्रेशन की गति बहुत धीमी है। विवि प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 15 सितंबर के बाद किसी भी सूरत में रजिस्ट्रेशन ओपन नहीं होंगे। ऐसे में छात्र-छात्राएं जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कर दें। रजिस्ट्रेशन में 18 हजार छात्र ऐसे भी हैं जिन्होंने फार्म तो पूरा भर दिया है लेकिन उन्होंने अभी फीस जमा नहीं की है। ऐसे में जब ये छात्र फीस जमा नहीं करेंगे तब तक उनका रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं माना जाएगा। रविवार शाम तक बात करें तो 107564 छात्र-छात्राओं ने फीस जमा करके रजिस्ट्रेशन पूरा किया है। बीए-बीएससी-बीकॉम, बीएससी एग्रीकल्चर के अलावा बाकी विषयों में बुरा हाल है। ऐसे में सरकारी कॉलेजों में मेरिट बहुत ऊंची रहेगी। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में जिस तरह से आवेदन हो रहे हैं, उसको देखते हुए दो ओपन मेरिट में ही एडमिशन प्रक्रिया समाप्त हो सकती है।
बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राएं हुए प्रोन्नत
सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में बीकॉम द्वितीय वर्ष संस्थागत मुख्य परीक्षा 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इन सभी छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत किया गया है। इसमें 14400 के करीब छात्र-छात्राएं हैं। प्रोन्नति का रिजल्ट जारी करने के लिए विवि के कंप्यूटर विभाग में आजकल 11 से 12 घंटे तक काम चल रहा है। तेजी से रिजल्ट निकाले जा रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द छात्रों को अगली कक्षा में एडमिशन मिल जाए। सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक इसको लेकर कार्य किया जा रहा है।