{"_id":"602f5b968ebc3ee90d7e7142","slug":"ccsu-news-pooja-will-get-atul-maheshwari-gold-medal-by-governor-for-m-com-toper","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमकॉम टॉपर पूजा को मिलेगा स्वर्गीय मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक, बनना चाहती हैं प्रोफेसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमकॉम टॉपर पूजा को मिलेगा स्वर्गीय मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक, बनना चाहती हैं प्रोफेसर
Fri, 19 Feb 2021 12:16 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:16 PM IST
सार
- सीसीएसयू में नौ मार्च को आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल देंगी मेडल
- बागपत के फैजपुर निनाना गांव की रहने वाली हैं पूजा
विज्ञापन
एमकॉम टॉपर पूजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के कॉमर्स विभाग में एमकॉम की छात्रा पूजा कुमारी को वर्ष 2020 के लिए स्वर्गीय मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक दिया जाएगा। नौ मार्च को होने वाले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उन्हें मेडल देंगी।
विज्ञापन
मूल रूप से बागपत के फैजपुर निनाना गांव निवासी पूजा ने 86.50 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बीकॉम महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक से 80 फीसदी नंबर के साथ पास की थी। 12वीं गेटवे इंटरनेशनल स्कूल बागपत से 93 फीसदी और 10वीं जवाहर नवोदय विद्यालय से 72 फीसदी नंबर से पास की। पूजा के पिता अमरपाल सेना से सेवानिवृत्त हैं, माता सुमन गृहिणी हैं। छोटा भाई रितिक है। पूजा नेट क्वालीफाई करने के बाद पीएचडी करके प्रोफेसर बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
छात्रा का कहना है कि 10वीं तक पढ़ने में मैं सामान्य छात्रा थी, लेकिन उसके बाद मेहनत की तो नंबरों में सुधार आता गया। वे कहती हैं कि मैं कुछ ऐसा करना चाहती हूं कि मेरे पापा हमेशा मुझ पर गर्व महसूस करें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पीसीएस 2019 रिजल्ट: युवाओं ने हासिल की बड़ी कामयाबी, बागपत की बेटी बनीं डिप्टी जेलर, तस्वीरें
पूजा कहती हैं कि गांवों में लड़कियों को खूब पढ़ाएं, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। स्वर्गीय मुरारी लाल माहेश्वरी अमर उजाला के संस्थापक रहे हैं। इनके नाम पर प्रतिवर्ष एमकॉम के टॉपर को स्वर्ण पदक दिया जाता है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/