फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu news

फॉर्म बने जी का जंजाल, जमकर हंगामा

Tue, 01 Mar 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 01 Mar 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
ccsu news

परीक्षा फॉर्म छात्रों के जी का जंजाल बन गए हैं। समस्याओं के विरोध में छात्रों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। कई घंटे तक कुलपति कार्यालय घेरे रखा। हाल यह था कि एक प्रतिनिधिमंडल समस्या को लेकर प्रदर्शन करके जाता तो दूसरा आ जाता। रिजल्ट रुका होने की वजह से छात्र कुलपति कार्यालय के नीचे धरने पर बैठ गए। वो छात्र भी पहुंचे, जिन्हें सुधार का आश्वासन मिला था, लेकिन समाधान नहीं हुआ। अधिकारियों से छात्रों की तीखी नोकझोंक हुई। कैंपस में पुलिस बुलानी पड़ी।

विज्ञापन


ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के रेग्युलर और प्राइवेट परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। रिजल्ट रुका होने, फॉर्म नहीं खुलने और सबमिट नहीं होने की शिकायतें लगातार आ रही हैं। रविवार को छुट्टी के बाद जब सोमवार को विवि खुला तो परेशान छात्रों की भीड़ विवि कैंपस पहुंची। एबीवीपी ने मीनल गौतम और आयुष पंवार के नेतृत्व में कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कुलपति से नोकझोंक हुई। बैक परीक्षा, एकल विषय और अन्य के फार्म नहीं खुलने की शिकायत रखी। परीक्षा नियंत्रक वीके सिन्हा, रजिस्ट्रार दीप चंद्र को बुलाकर छात्रों की समस्या सुनी गई। कुलपति ने दो दिन के अंदर सभी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में राहुल विकल, अतुल शर्मा, दुष्यंत तोमर, मनीष शर्मा, शंभू पहलवान, गुंजन, नीतू, शुभम शामिल रहे।
विज्ञापन


वीसी साहब, टाइम पर ऑफिस आया करो
एबीवीपी कार्यकर्ता कुलपति कार्यालय के नीचे करीब एक घंटे तक धरने पर बैठे रहे। करीब 12 बजे कुलपति प्रो. एनके तनेजा पहुंचे। एबीवीपी कार्यकर्ता आयुष पंवार ने कहा वीसी साहब ये टाइम ऑफिस आने का नहीं है। टाइम पर आया करो। इस बात पर नोकझोंक हुई। वीसी ने कहा और भी काम हैं। जवाब में कार्यकर्ता ने कहा आपने छात्रों को मिलने के लिए 10 से 12 बजे का वक्त दे रखा है। काम इससे पहले या बाद में निपटा लिया करो।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रसभा का हंगामा, नोकझोंक
समाजवादी छात्रसभा के जिला अध्यक्ष राजदीप विकल के नेतृत्व में छात्रों ने वीसी ऑफिस में हंगामा किया। ग्रेजुएशन में फिजिकल एजूकेशन का पेपर क्वालीफाइंग कोर्स है। विकलांग छात्रों को इस पेपर से छूट है, जबकि विवि के परीक्षा फार्म में वह भरना कंपलसरी रहता है। छात्र उसे भर तो देते हैं, लेकिन परीक्षा नहीं देते। इस वजह से उनका रिजल्ट रुक जाता है। एब्सेंट हटवाने के लिए वह चक्कर लगाते हैं। इसमें सुधार के लिए कहा गया। विद्योत्मा कॉलेज ऑफ एजुकेशन खतौली और केडी कॉलेज मवाना के छात्रों ने रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में नीटू गुर्जर, आदेश प्रधान, योगेश मोरल, अरुण, रोहित, ललित मावी, अंकित भड़ाना, अनुज, दीपक, मयंक शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed