{"_id":"270e8b0951238820919fe9b43e282f9e","slug":"ccsu-news-hindi-news-73","type":"story","status":"publish","title_hn":" 13 फरवरी से होने वाली परीक्षा स्थगित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 फरवरी से होने वाली परीक्षा स्थगित
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 06 Feb 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मेरठ और सहारनपुर मंडल में 13 फरवरी से शुरू होने वाली ट्रेडिशनल कोर्स की विषम सेमेस्टर परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस दिन विधानसभा का उप चुनाव होने की वजह से यह निर्णय लिया गया है। जबकि 15 फरवरी की परीक्षा यथावत रहेगी। परीक्षा दो पाली में होगी, पालियों के समय में बदलाव किया गया है।
विवि के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार के मुताबिक 13 फरवरी को शुरू होने वाली विषम सेमेस्टर की परीक्षा मेरठ और सहारनपुर मंडल में स्थगित कर दी गई है। इसकी नई तिथि दो-तीन दिन में घोषित कर दी जाएगी। 15 फरवरी से होने वाली परीक्षा में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
इसके अलावा महत्वपूर्ण यह है कि परीक्षा दो पाली में सुबह नौ बजे से 12 बजे और दोपहर एक से चार बजे तक होनी थी। लेकिन पेपर उसी दिन केंद्रों पर पहुंचाने में कर्मचारियों ने असमर्थता जताई है। उनकी मांग पर पालियों का समय बदला गया है। सुबह की पाली का पेपर 10 से एक बजे और शाम का दो से पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन
फार्म के लिए लिंक दिया
ऐसे छात्र जिनका एडमिशन रजिस्ट्रेशन के बाद हुआ है और फार्म नहीं भर पा रहे हैं, उनके लिए विवि ने अलग से लिंक दिया है। पंजीकरण के जरिये ऐसे छात्र सात फरवरी तक फार्म भर सकते हैं।
जिन्हें फार्म भरने में समस्या आ रही है, वह अलग लिंक से फार्म भरकर उसके साथ 12वीं की अंक तालिका लगाकर प्रिंसिपल से अग्रसारित करा विवि के कक्ष संख्या 210 में फार्म जमा करा दें। फीस ऑनलाइन ही जमा होगी।