फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu news

नैक के लिए नौ गांव गोद लेगी सीसीएसयू

Fri, 05 Feb 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 05 Feb 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
ccsu news
सीसीएसयू नैक निरीक्षण में अच्छे अंक हासिल करने की कवायद में लगी है। कैंपस ही नहीं बाहर भी एक्टिविटी करके विवि की इमेज बेहतर करने की कोशिश है।
विज्ञापन


विवि मेरठ और सहारनपुर मंडल के हर जिले से एक गांव को गोद लेने की तैयारी कर रहा है। गांव गोद लेने का मतलब वहां पर एजूकेशन, पर्यावरण, सफाई, चिकित्सा और कृषि से जुड़ी एक्टिविटी कराई जाएंगी। इसके लिए विवि के पास संसाधन भी हैं।

अप्रैल में विवि कैंपस में नैक का निरीक्षण होना है। हर विभाग तैयारी में जुटा है। विवि के एक दर्जन से अधिक कॉलेजों को नैक निरीक्षण में ए ग्रेड मिल चुकी है। विवि भी अच्छी ग्रेड हासिल करने के प्रयास में है। इस बहाने कुछ नए काम किए जा रहे हैं। जिनमें से एक गांव गोद लेने का काम है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली जिले का एक-एक गांव विवि गोद लेगा। जल्द इसकी घोषणा हो सकती है। गोद लेने के साथ-साथ वहां पर कुछ काम और एक्टिविटी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए हर जिले के एडेड कॉलेजों के प्रिंसिपल से बात की जा रही। गांव गोद लेने में प्रिंसिपलों की सहमति होगी। उन्हें इसके लिए जिम्मेदारी भी दी जाएगी। विवि संसाधन के लिहाज से उनकी मदद करेगा। प्रतिकुलपति प्रो. एचएस सिंह का कहना है गांव गोद लेने की योजना पर काम चल रहा है। जल्द ही सब फाइनल कर लिया जाएगा। गौरतलब है विवि में नैक निरीक्षण अप्रैल में होना है।


नैक के बिंदुओं में सीसीएसयू
विवि ने नैक के 50 मुख्य बिंदुओं की सूची और उनमें विवि की स्थिति की जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। विभागों के एचीवमेंट और एक्टिविटी के बारे में बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed