{"_id":"f79d8e8a446ff45203866b08f8880af6","slug":"ccsu-news-hindi-news-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमेस्टर से पहले प्राइवेट फार्म की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमेस्टर से पहले प्राइवेट फार्म की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 29 Jan 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) प्राइवेट से पहले रेग्युलर कोर्स के फार्म भरवाने की तैयारी में है। कॉलेजों से प्राइवेट फार्म भरवाने के लिए जानकारी मांगी गई है। हालात के हिसाब से अगले एक सप्ताह दूसरे फार्म भरवाने के लिए ऑनलाइन आने वाले नहीं हैं।
फरवरी के दूसरे सप्ताह में विवि रेग्युलर फार्म के साथ शुरूआत कर सकता है। परीक्षा विभाग ने फार्म भरवाने का प्लान तो तैयार कर लिया है, लेकिन उस पर अधिकारियों की मुहर लगनी बाकी है।
फिलहाल सीसीएसयू मेरठ और सहारनपुर मंडल के छात्रों के परीक्षा फार्म भरवा रही है। सेमेस्टर सिस्टम के फार्म भरे जा रहे हैं, जिनकी अंतिम तिथि 30 जनवरी है। विवि में फार्म जमा होने की आखिरी तारीख चार फरवरी है। प्राइवेट छात्रों को फार्म का ज्यादा इंतजार हैं।
विज्ञापन
उन्हें अभी और इंतजार करना पड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक विवि पहले रेग्युलर कोर्स की मुख्य परीक्षा के फार्म भरवाना चाहता है। इसका डाटा विवि के पास है। डाटा वेरीफिकेशन के बाद ही फार्म भरे जा रहे हैं। जिनका डाटा वेरीफाई हो रहा है, उनके ही फार्म ओपन हो रहे हैं।
फरवरी के दूसरे सप्ताह से अगले फार्म आने की उम्मीद है। तीन-चार दिन रेग्युलर फार्म भरवाने के बाद प्राइवेट ऑनलाइन कर दिए जाएंगे। क्योंकि प्राइवेट फार्म की संख्या ज्यादा होगी और फ्रेश कैंडीडेट होंगे।
इसलिए यह नई कंपनी के लिए थोड़ा मुश्किल काम होगा। अधिकारियों का कहना है एक-दो दिन में शेड्यूल फाइनल कर देंगे। लेट होने की वजह से फार्म जल्दी भरवाने का विवि पर दबाव बढ़ रहा है।