फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu news

पीएचडी एंट्रेंस के लिए 31 विषयों में आठ हजार आवेदन

Sat, 23 Jan 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 23 Jan 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
ccsu news
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा 20 मार्च को कराए जाने वाले सीईटी (कॉमन इलिजिबिलिटी टेस्ट) के लिए 31 विषयों में कुल 8066 आवेदन आए हैं। सबसे अधिक आवेदन कॉमर्स विषय में 868 आए हैं। एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स में सबसे कम चार आवेदन हुए हैं। विवि ने एंट्रेंस की तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परीक्षा नेट सिलेबस के आधार पर होगी। पहला पेपर जो कि सबके लिए एक सा होगा। उसकी सिलेबस को लेकर डींस की बैठक हो चुकी है। उसमें करंट अफेयर्स के अलावा रिसर्च मेथोडोलॉजी आदि के सवाल पूछे जाएंगे। गौरतलब है 2012 के बाद रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट हो रहा है।
विज्ञापन


विवि कुल 31 विषयों में एंट्रेंस कराएगा। विषयों के पेपर तैयार हो चुके हैं। विवि 20 मार्च को मेरठ, सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर और गाजियाबाद में सेंटर बनाकर एंट्रेंस कराएगा। आवेदन अच्छी संख्या में आए हैं। विवि ने पीएचडी की संभावित सीटों की संख्या भी जारी की थी, जो करीब 900 थी। सीटों की संख्या में इजाफा होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि ने सेल्फ फाइनेंस में चल रहे रिसर्च सेंटर बंद किए हैं, साथ ही सेल्फ फाइनेंस पीएचडी करा रहे योग्य शिक्षकों को दूसरे सेंटर से जोड़कर रिसर्च कराने का मौका देने की तैयारी जा रही है।

विषयों के आवेदनों की संख्या

बॉटनी 286, केमिस्ट्री 613, कॉमर्स 868, डिफेंस स्टडी 50, ड्राइंग एंड पेंटिंग 285, इकोनॉमिक्स 304, एजूकेशन 415, अंग्रेजी 585, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग 131, भूगोल 107, हिंदी 771, इतिहास 376,

होम साइंस 313, हॉर्टीकल्चर 37, लॉ 261, मैथमेटिक्स 582, म्यूजिक 39, फिलोस्फी 12, फिजिक्स 325, राजनीति विज्ञान 446, मनोविज्ञान 173, संस्कृत 220, समाजशास्त्र 322,


सांख्यिकी 78, उर्दू 49, जूलॉजी   318, एग्रीकल्चर केमेस्ट्री 17, एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स 4, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन  13, एग्रोनॉमी 50, एनिमल हसबेंडरी एंड डेरिंग 16 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed