{"_id":"6921c274a82828dd520db0d6","slug":"ccsu-list-of-nodal-and-examination-centers-released-for-nep-graduate-examinations-meerut-news-c-72-1-mct1014-144368-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू : एनईपी स्नातक परीक्षाओं के लिए नोडल व परीक्षा केंद्रों की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू : एनईपी स्नातक परीक्षाओं के लिए नोडल व परीक्षा केंद्रों की सूची जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने 26 नवंबर से शुरू हो रही एनईपी (मेन एग्जामिनेशन प्रोग्राम) स्नातक परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों एवं नोडल केंद्रों की सूची जारी कर दी है। विवि ने सभी निर्धारित केंद्रों के लॉगिन पर संबंधित महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के एनआर, फोटो एवं अन्य विवरण युक्त उपस्थिति पत्रक भी अपलोड कर दिए हैं। विश्वविद्यालय ने सभी केंद्रों को निर्देशित किया है कि अब से होने वाली सभी परीक्षाओं में कॉलेज लॉगिन पोर्टल के ‘डाउनलोड एटेंडेंस शीट’ सेक्शन से पहले से तैयार उपस्थिति पत्रक का प्रिंट लेकर ही छात्रों से हस्ताक्षर कराएं।
इस पत्रक में छात्र का नाम, एनआर, विषय, कोड और फोटो पहले से छपी होगी। उपस्थिति पत्रक की मूल प्रति उत्तर पुस्तिकाओं के साथ विश्वविद्यालय भेजनी होगी, जबकि फोटो कॉपी परीक्षा केंद्र पर सुरक्षित रखनी अनिवार्य है। किसी अन्य प्रारूप में ली गई उपस्थिति स्वीकार नहीं की जाएगी। उपस्थिति पत्रक छपाई का व्यय सीसीएसयू नियमानुसार वहन करेगा।
हर पाली के बाद देना होगा छात्रों का विवरण
प्रत्येक पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद कॉलेजों को छात्रों का प्रतिदिन उपस्थिति और अनुपस्थित रहने का विवरण देना होगा। एग्जामिनेशन सबमिट एब्सेंट डिटेल’ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से यह ब्योरा अपलोड करना होगा। विवि ने चेतावनी दी कि परीक्षा संबंधी कोई भी सूचना केवल आधिकारिक वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in से ही लें। अन्य किसी स्रोत की सूचना बिना सत्यापन के लागू न करें।