{"_id":"589c9b5e4f1c1b8a5237b506","slug":"ccsu-jaari-karegi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू अगले सप्ताह जारी करेगी मुख्य परीक्षा 2017 की स्कीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू अगले सप्ताह जारी करेगी मुख्य परीक्षा 2017 की स्कीम
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 10 Feb 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू अगले सप्ताह मुख्य परीक्षा 2017 की स्कीम जारी करेगी। स्कीम तय हो गई थी, लेकिन उत्तर पुस्तिका का टेंडर नहीं होने की वजह से बदलाव किया जा रहा है। जब तक चुनाव के नतीजे नहीं आ जाते (11 मार्च) तब तक ऑब्जेक्टिव टाइप पेपर कराने के लिहाज से स्कीम तैयार की जा रही है। विवि 15 फरवरी को स्कीम वेबसाइट पर अपलोड करने की बात कह रहा है। दो दिन बाद एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता लागू होने पर विवि ने उत्तर पुस्तिकाओं का टेंडर खोलने के बारे में चुनाव आयोग से निर्देश मांगा था। चुनाव आयोग ने प्रमुख सचिव शिक्षा के माध्यम से आने के लिए कहा। अब विवि ने प्रमुख सचिव शिक्षा को पत्र लिखा है। विवि के पास एडवांस में इतनी कॉपियां नहीं हैं कि परीक्षा पूरी कराई जा सके। अब यह तय किया गया कि ओएमआर बेस्ड पेपर पहले कराए जाएं। 11 मार्च को चुनाव का नतीजा आने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। विवि इस हिसाब से स्कीम तैयार कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक 15 फरवरी तक वेबसाइट पर स्कीम अपलोड करने की तैयारी है। दो दिन बाद एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए जाएंगे। मेरठ और सहारनपुर मंडल में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन रेग्युलर और प्राइवेट छात्र-छात्राओं की संख्या करीब चार लाख 80 हजार है।
विज्ञापन
11 डिजिट का होगा रोलनंबर
विवि के पास पिछले साल की कुछ ओएमआर शीट बची हैं। गलती से शीट 11 डिजिट के रोल नंबर के हिसाब से छप गईं थीं। जबकि पिछले साल रोल नंबर 12 डिजिट का था। इस पर छात्रों ने हंगामा किया था। विवि ने आगे की परीक्षा में इसे शामिल करने की बात कही थी। इस बार रोल नंबर 11 डिजिट का किया जा रहा है। विवि उक्त ओएमआर शीट का इस्तेमाल करेगा। गौरतलब है कि फाइनल ईयर की परीक्षा ऑब्जेक्टिव पैटर्न से हो रही हैं।
विज्ञापन