फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Girls are becoming the toppers in 90% of the courses

CCSU : 90 फीसदी कोर्सों में लड़कियां बन रहीं टॉपर्स

Sat, 16 Jan 2021 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
CCSU: Girls are becoming the toppers in 90% of the courses
मेरठ। सीसीएसयू में नौ मार्च को होने वाले दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल पाने वाले टॉपर्स की सूची रोजाना अपडेट हो रही है। अब तक जितने कोर्सों के टॉपर्स सामने आ रहे हैं, उनमें लड़कियों की संख्या 90 फीसदी है। अगर किसी छात्र-छात्रा को टॉपर्स के नंबरों पर आपत्ति है, तो वह विवि में सात दिन के अंदर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन

विवि की वेबसाइट पर टॉपर्स के नाम, नंबर और प्राप्तांक प्रतिशत देखा जा सकता है। अगर किसी छात्र-छात्रा को लगता है कि उसके नंबर अधिक हैं तो वह अपनी मार्कशीट के आधार पर विवि में आवेदन कर सकता है। विषयों में टॉपर्स की बात करें इस बार भी लड़कियां बाजी मार रही हैं।
विज्ञापन

अनुपस्थित के कारण बदली टॉपर
बागपत के कस्बा छपरौली निवासी दिगम्बर जैन कॉलेज बड़ौत की छात्रा राधा खोखर ने एमए इतिहास में 1680/2000 यानी 84.00 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं, जबकि विवि ने 1555 अंक प्राप्त करने वाली कीर्ति सोम को पहली रैंक पर दिखा दिया। टॉपर्स की सूची में नाम नहीं देखकर राधा के पिता सतेंद्र ने विवि के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डॉ. कुलदीप उज्ज्वल को जानकारी दी। विवि के अधिकारियों ने बताया कि अनुपस्थित आने के कारण राधा का रिजल्ट अपडेट हुआ था, लेकिन उसको विवि ने अपने रिकॉर्ड में अपडेट नहीं किया, जिसके कारण ऐसा हो गया। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि टॉपर्स के नंबरों की पूरी जांच पड़ताल के बाद ही लिस्ट जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक इनके नाम हुए हैं घोषित
विषय - नाम -- नंबरों का प्रतिशत
एलएलबी - प्रियंका सोनी - 65.90
एमए इतिहास - राधा खोखर - 84.00
एमए अंग्रेजी - बुशरा अंसारी - 78.00
एमए डिफेंस - वृंदा शर्मा - 76.70
एमए विजुअल आर्ट - मेहनूर - 92.70
एमए अर्थशास्त्र - शगुफ्ता - 83.65
एमए एजुकेशन - सविता कुमारी - 84.05
एमए भूगोल - प्रिया धामा - 86.80
एमए होम साइंस - आशा रानी - 83.05
एमए हिंदी - रेखा - 84.0
एमए इतिहास - कीर्ति सोम - 77.75
एमए संगीत - उत्कर्षिणी - 86.30
एमए दर्शनशास्त्र - सुमित कुमार - 73.65
एमए फिजिकल एजुकेशन - आकांक्षा भारद्वाज - 76.85
एमए राजनीति विज्ञान -नीलम शर्मा - 78.85
एमए मनोविज्ञान - शिवानी तेवतिया - 85.90
एमए संस्कृत - सुरभि - 88.65
एमए समाजशास्त्र- प्रिंस पूनिया - 77.40
एमए उर्दू - नूरीन - 78.40
बीए-बीएड - प्राची - 68.20
बीएड-19 - भावना शर्मा - 84.20
बीएड-20 - मानसी गर्ग - 84.90
बीएलएड - गजल मलिक - 81.50
बीएससी एजी - प्रवीण कुमार - 82.10
बीएएलबी - शिखा शर्मा - 65.12
एमकॉम- शीतल - 85.80
बीकॉम - - स्नेहा चौधरी - 72.28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed