{"_id":"5e7531a28ebc3e6feb3e8b40","slug":"ccsu-examinations-from-april-4-meerut-news-mrt4746109113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू की स्थगित परीक्षाएं अब चार अप्रैल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू की स्थगित परीक्षाएं अब चार अप्रैल से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। कोरोना वायरस के खौफ के कारण चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में 18 मार्च से 1 अप्रैल तक स्थगित की गईं परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गई है। अब ये परीक्षाएं चार अप्रैल से 15 मई तक चलेंगी। सीसीएसयू ने पूरा परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। वहीं, बीएएमएस, एमडी-एमएस, बीयूएमएस, एमडी-एमएस मेन एंड सप्लाई कोर्स की परीक्षाएं भी चार अप्रैल से होंगी।
सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में 216 केंद्रों पर 22 फरवरी से रेग्युलर-प्राइवेट की परीक्षाएं चल रही हैं। इनमें रेग्युलर में बीए-बीएससी-बीकॉम और प्राइवेट में बीए-बीकॉम एवं एमए-एमकॉम शामिल हैं। तीन लाख 76 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के फॉर्म भरे थे। पहले परीक्षाएं 27 अप्रैल तक चलनी थीं। लेकिन कोरोना के खौफ के कारण 18 मार्च से एक अप्रैल तक सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। ऐसे में विवि ने परीक्षा की दोबारा तिथियों की घोषणा की है। परीक्षा में 39 पालियों के कुल 248 पेपरों पर असर पड़ा है। जिस तरह से कोरोना को लेकर परीक्षाओं की तिथि बदली है। इसके अलावा मूल्यांकन बंद किया गया है, उससे विवि का रिजल्ट भी देरी से आएगा। बता दें कि दो अप्रैल तक विवि कैंपस के साथ ही सभी कॉलेजों में शिक्षण कार्य भी पूरी तरह से बंद चल रहा है। इसके अलावा सीसीएसयू से संबद्ध मेडिकल कॉलेजों में बीएएमएस, एमडी-एमएस, बीयूएमएस, एमडी-एमएस मेन एंड सप्लाई कोर्स की स्थगित परीक्षाएं भी चार अप्रैल से होंगी।