फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU Exam schedule changed: CCSU will have to conduct examinations by August 10nth

परीक्षा कार्यक्रम बदला : सीसीएसयू को 10 अगस्त तक करानी होंगी परीक्षाएं, सितंबर में शुरू होगा नया सत्र

Fri, 25 Jun 2021 02:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 25 Jun 2021 02:18 PM IST
सार

विवि सभी परीक्षाएं 10 अगस्त तक खत्म कराएगा। परीक्षा समिति की बैठक के बाद नया परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

विज्ञापन
CCSU Exam schedule changed: CCSU will have to conduct examinations by August 10nth
सीसीएसयू फाइल फोटो

विस्तार

सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में दो जुलाई से होने वाली सभी परीक्षाओं का कार्यक्रम बदल गया है। उप मुख्यमंत्री के साथ गुरुवार को हुई ऑनलाइन बैठक के बाद ये निर्णय लिया गया। नए परीक्षा कार्यक्रम में विवि को सभी परीक्षाएं 10 अगस्त तक खत्म करानी होंगी। सितंबर के पहले सप्ताह से नया सत्र शुरू हो जाएगा। सीसीएसयू ने शुक्रवार को परीक्षा समिति की आपात बैठक बुलाई है। 
विज्ञापन


सीसीएसयू ने दो जुलाई से वार्षिक और आठ जुलाई से यूजी-पीजी सेमेस्टर की परीक्षाएं घोषित की थीं। बीएड की परीक्षाएं सितंबर में होनी थीं। परीक्षाओं को लेकर गुरुवार को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कुलपति प्रो. एनके तनेजा के साथ ऑनलाइन बैठक की।
विज्ञापन


परीक्षाओं की अवधि को लेकर चर्चा हुई कि दूसरे विवि कम अवधि में परीक्षा खत्म करा रहे हैं, ऐसे में सीसीएसयू में भी कम से कम अवधि में परीक्षाएं खत्म कराने पर निर्णय हुआ। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पुराने परीक्षा कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। विवि सभी परीक्षाएं 10 अगस्त तक खत्म कराएगा। परीक्षा समिति की बैठक के बाद नया परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एलएलबी के पेपर हो सकते हैं ऑनलाइन
एलएलबी के पेपर ऑनलाइन भी कराए जा सकते हैं। दूसरे कुछ विवि में ऑनलाइन परीक्षाएं हुई हैं, ऐसे में विवि यहां भी इस पर विचार कर सकता है। इसके साथ ही जल्दी परीक्षा खत्म कराने को लेकर विवि एक शिफ्ट में ही दो-दो पेपर करा सकता है। पहले पेपर की अवधि तीन घंटे थी, अब विवि तीन घंटे की अवधि में दो पेपर करा सकता है।

परीक्षा समिति में इन सभी निर्णयों पर मुहर लगेगी। ऐसा हुआ तो छात्र-छात्राओं को बड़ा लाभ मिलेगा। इसके अलावा बैक आदि की परीक्षाएं भी इन्हीं परीक्षाओं के साथ कराई जा सकती हैं। अभी तक परीक्षा के लिए 216 केंद्र बनाए गए थे, नए परीक्षा कार्यक्रम में विवि इनकी संख्या बढ़ा सकता है। 

3.22 लाख छात्रों की होनी है परीक्षा
सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में 3,22,466 छात्र-छात्राओं की परीक्षा होनी है, जबकि 171419 छात्र प्रोन्नत होंगे। इनमें यूजी-पीजी में बीए-बीएससी-बीकॉम, एमए-एमकॉम आदि कोर्सों में वार्षिक प्रणाली के तीन लाख 85 हजार छात्र-छात्राएं हैं। इनमें यूजी की बात करें तो प्रथम वर्ष में 110137 छात्र-छात्राएं हैं।

द्वितीय वर्ष में 130447 छात्र हैं। फाइनल इयर में 134645 छात्र-छात्राएं हैं। पीजी वार्षिक में प्रथम वर्ष में 24374 और द्वितीय वर्ष में 27739 छात्र-छात्राएं हैं। बीएड प्रथम वर्ष में 33543 छात्र हैं और बीएड द्वितीय वर्ष में 33 हजार छात्र-छात्राएं हैं। बाकी छात्र-छात्राएं सेमेस्टर परीक्षाओं के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed