{"_id":"68cd770e247b4d4bd201dcba","slug":"ccsu-date-of-special-back-exam-will-be-released-after-convocation-meerut-news-c-72-1-mrt1063-140874-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू : दीक्षांत के बाद स्पेशल बैक परीक्षा की तिथि होगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू : दीक्षांत के बाद स्पेशल बैक परीक्षा की तिथि होगी जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ मंडल से संबंधित कॉलेजों में स्पेशल बैक परीक्षा के लिए इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं को जल्द ही राहत देने जा रहा है। दीक्षांत समारोह के बाद विवि स्पेशल बैक परीक्षाओं की तिथि जारी करेगा। स्पेशल बैक परीक्षा के दायरे में आने वाले छात्र-छात्राओं पर भी दीक्षांत के बाद फैसला होगा।
छात्र काफी समय से स्पेशल बैक परीक्षा की मांग कर रहे हैं। छात्रों का दावा है कि हजारों अभ्यर्थी समय-सीमा पूरी कर चुके हैं, लेकिन किसी एक सेमेस्टर, पेपर या वर्ष के चलते उनकी डिग्री फंसी है।
बता दें कि विवि के इस फैसले से 30 हजार से अधिक छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी। ये छात्र अपनी डिग्री पूरी करने में सफल हो जाएंगे। पूर्व महामंत्री अंकित अधाना के नेतृत्व में हाल ही में छात्रों ने कैंपस में स्पेशल बैक के लिए पांच घंटे धरना दिया था।
विज्ञापन
विवि ने जारी किए परिणाम
विवि ने बीबीए द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी ह्यूमन डवलपमेंट प्रथम सेमेस्टर, एमएससी होम साइंस फूड एंड न्यूट्रीशन प्रथम सेमेस्टर, एमएससी बॉयोटेक्नोलॉजी प्रथम सेमेस्टर, एमए इतिहास प्रथम सेमेस्टर पीजी एनईपी, एमएड चतुर्थ सेमेस्टर, एमए अंग्रेजी फाइनल प्राइवेट में विभिन्न कॉलेजों के रुके हुए रिजल्ट जारी कर दिए हैं। छात्र आज से विवि वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं।