फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Data will have to be uploaded on AISHE portal by 20th

सीसीएसयू : 20 तक एआईएसएचई पोर्टल पर डाटा करना होगा अपलोड

Fri, 12 Dec 2025 06:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 06:08 PM IST
विज्ञापन
CCSU: Data will have to be uploaded on AISHE portal by 20th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने संबद्ध कॉलेजों को अंतिम चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि शैक्षिक सत्र 2024-25 का पूरा डाटा एआईएसएचई (ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन) पोर्टल पर 20 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से अपलोड कर दें। इसके बाद कोई छूट नहीं दी जाएगी और नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि पूर्व में 31 अक्तूबर, 17 नवंबर और छह दिसंबर को जारी तीन अलग-अलग पत्रों के बावजूद कई महाविद्यालयों ने अभी तक अपना डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। अब विश्वविद्यालय ने साफ कर दिया है कि 20 दिसंबर तक डाटा अपलोड करना होगा और 21 दिसंबर तक इसकी सूचना विश्वविद्यालय को देनी होगी। विवि अधिकारियों का कहना है कि एआईएसएचई डाटा उच्च शिक्षा के राष्ट्रीय सर्वेक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसका समय से अपलोड न होना न केवल संस्थान की रैंकिंग व फंडिंग को प्रभावित करता है, बल्कि पूरे जिले व विश्वविद्यालय की रिपोर्टिंग में भी बाधा डालता है। इसलिए सभी प्राचार्यों व सचिवों से अपील की गई है कि इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर तत्काल पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed