गर्व: बेटी ने हासिल की ऐसी उपलब्धि, बधाई देने वालों का लगा तांता, तान्या को दो स्वर्ण पदक मिलने पर खुशी की लहर
CCSU Convocation Ceremony : तान्या तितोरिया ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में एमएससी की छात्रा के तौर पर दो स्वर्ण पदक जीतकर नगर और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह पदक राज्यपाल द्वारा उन्हें दिए गए। जिससे पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।
विस्तार
सपने खुली आंखों से देखे जाते हैं, बंद आंखों से नहीं। यह कहना है चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के 35वें दीक्षांत समारोह में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली तान्या तितोरिया का। इस उपलब्धि से उनका परिवार खुशी से झूम उठा। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
मेरठ के मवाना में नगर के भगत सिंह चौक मोहल्ला कल्याण सिंह की रहने वाली तान्या तितोरिया ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में एमएससी की छात्रा के तौर पर दो स्वर्ण पदक जीतकर नगर और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह पदक राज्यपाल द्वारा उन्हें दिए गए। जिससे परिवार में खुशी का माहौल है।
यह भी पढ़ें: दिल दहला देने वाला हादसा: युवक के पेट में आर-पार घुसा बुग्गी का फट्टा, मौके पर ही दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
यह भी पढ़ें: इंसानियत शर्मसार: दरोगा ने वादी महिला से की ऐसी डिमांड, SP भी हैरान, लिया बड़ा एक्शन; होश उड़ा देगा ये मामला