फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Confusion over shifts in UG Honors exam, many students miss paper

सीसीएसयू : यूजी ऑनर्स परीक्षा में पाली को लेकर रहा भ्रम, कई विद्यार्थियों का पेपर छूटा

Sat, 07 Feb 2026 09:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
CCSU: Confusion over shifts in UG Honors exam, many students miss paper
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में चल रही यूजी ऑनर्स (एनईपी) प्रथम वर्ष व प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं में पाली व्यवस्था को लेकर भ्रम पैदा हो गया। इससे काफी संख्या में छात्र-छात्राओं का सात फरवरी को होने वाला पेपर छूट गया।
छात्र नेता अक्षय बैंसला सहित अन्य ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से जारी डेटशीट में अधिकांश पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं द्वितीय पाली में दिखाई गई थीं, लेकिन एक परीक्षा अचानक प्रथम पाली में करा दी गई, जबकि बाकी की पालियां नहीं बदली गईं। इस कारण परीक्षार्थी यह समझते रहे कि उनकी सभी परीक्षाएं दोपहर की पाली में ही होंगी। जब वे द्वितीय पाली में परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि पेपर सुबह की पाली में पहले ही हो चुका है। इससे निराश छात्रों ने उनसे संपर्क किया।
विज्ञापन

इस मामले में अक्षय बैंसला कुछ छात्रों के साथ परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचे, लेकिन वह वहां उपलब्ध नहीं थे। फोन पर बातचीत में परीक्षा नियंत्रक ने सोमवार को इस बारे में निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed