फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Astrology conference tomorrow in Culture Department, registration from today

सीसीएसयू : संस्कृति विभाग में ज्योतिष सम्मेलन कल, पंजीकरण आज से

Fri, 03 Nov 2023 02:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 03 Nov 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
CCSU: Astrology conference tomorrow in Culture Department, registration from today
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि (सीसीएसयू) के संस्कृत विभाग में चार नवंबर को ज्योतिष सम्मेलन होगा। इसमें तीन ज्योतिष शास्त्री भाग लेंगे। कार्यक्रम में बदलाव करते हुए समन्वयक प्रो. वाचस्पति मिश्र ने बताया कि पूर्वाह्न 11 से दोपहर एक बजे तक पंजीकरण कराने वालों की कुंडली बनाई और मिलान की जाएगी। दोपहर दो बजे से गोचर (गृहों की चाल) के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव पर सम्मेलन होगा।
विज्ञापन

प्रो. वाचस्पति मिश्र ने बताया कि सम्मेलन में कुंडली बनवाने, दिखाने अथवा विवाह आदि के लिए नि:शुल्क मिलान किया जाएगा। इसके लिए तीन नवंबर (शुक्रवार) को संस्कृत विभाग में लोगों को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए संस्कृति विभाग में पंजीकरण काउंटर बना दिया गया है। पहले पंजीकरण कराने वाले 50 लोगों की ही कुंडली देखी जाएगी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में प्रो. सुधाकराचार्य त्रिपाठी, भारत ज्योतिष विद्यापीठ के प्रतिष्ठापक प्रमुख ज्योतिर्विद भारत ज्ञान भूषण और गोचर विशेषज्ञ बाल कृष्ण शर्मा शामिल होंगे। उन्होंने बताया दोपहर दो बजे तक ज्योतिष शास्त्री गोचर के प्रभाव पर अपने-अपने मत प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि फ्रांस में रह रहे ज्योतिषाचार्य सोमदत्त का आना नहीं होगा, इसलिए प्रयास होगा कि वह ऑनलाइन सम्मेलन में जुड़ें। ब्यूरो
विज्ञापन


भारतीय ज्योतिष विज्ञान परिषद दीक्षांत समारोह आज
मेरठ। भारतीय ज्योतिष विज्ञान परिषद मेरठ चैप्टर द्वारा शनिवार 4 नवंबर को कुंडली सहज प्रवेशिका पुस्तक के विमोचन एवं मेरठ चैप्टर के दीक्षांत समारोह का आयोजन आईएमए हॉल बच्चा पार्क में होगा। सेंटर पर आयोजित प्रेसवार्ता में आचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि भारतीय ज्योतिष विज्ञान परिषद (आईसीएएस चेन्नई) द्वारा मान्यता प्राप्त वैदिक ज्योतिष शोध एवं अध्ययन केंद्र का शुभारंभ मेरठ में आज से छह वर्ष पूर्व 2017 में हुआ। इसका उद्देश्य भारतीय वेदों एवं ज्योतिष की बहुमूल्य जानकारी को जन सामान्य तक पहुंचाना है। प्रेसवार्ता में सचिव आचार्य कौशल वत्स, फैकल्टी मेंबर्स में गिरीश कुमार, सचिन अरोड़ा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed