फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Apply for the missed practical exams of BPEd and MPEd till 26th

सीसीएसयू: बीपीएड और एमपीएड की छुटी प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए 26 तक करें आवेदन

Thu, 16 Jan 2025 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
CCSU: Apply for the missed practical exams of BPEd and MPEd till 26th
- विश्वविद्यालय की ओर से ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने के लिए भी खोला गया है पोर्टल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि की ओर से बीपीएड और एमपीएड की छुटी प्रयोगात्मक परीक्षाओं के परीक्षा फार्म भरने के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया गया है। इसमें सत्र 2020-21 व उसके पश्चात प्रवेशित ऐसे छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं, जिनकी किन्हीं कारणवश परीक्षाएं छूट गई है और वह कालाबिधत श्रेणी में नहीं आते हैं। बीपीएड और एमपीएड के लिए छात्र https://annul.ccsuniversityweb.in/ पर जाकर फार्म भर सकेंगे। वहीं विवि ने परीक्षा फार्म भरने में आ रही समस्या को दूर करने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। छात्र 8077113737, 9560014153, 9560014163 पर कॉल कर सकते हैं। परीक्षा फार्म 26 जनवरी तक भरे जाएंगे और भरे गए परीक्षा फार्म की हार्ड कॉपी को छात्र व्यावसायिक पाठ्यक्रम अनुभाग कमरा नंबर 308 में 28 जनवरी तक जमा कर दें। विवि की ओर से इस समय यूजी-पीजी के विभिन्न वर्ष एवं सेमेस्टर में लिखित परीक्षा देने के बावजूद प्रैक्टिकल से वंचित रहने वाले छात्रों के परीक्षा फार्म भी भरवाए जा रहे हैं। जिसकी आवेदन प्रक्रिया भी ऑनलाइन है। निर्धारित अवधि के बाद केवल दो वर्ष अतिरिक्त तक ही छात्र दोबारा प्रैक्टिकल में शामिल हो सकेंगे। कालबाधित श्रेणी में एक वर्ष अतिरिक्त होने पर 65 सौ रुपये और दो वर्ष में 11 हजार पांच सौ रुपये की फीस देनी होगी। सामान्य स्थिति में प्रति सेमेस्टर या प्रतिवर्ष केवल 15 सौ रुपये फीस रहेगी। विवि के अनुसार छात्र 26 जनवरी तक निर्धारित वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। ट्रेडिशनल कोर्स के लिए हार्ड कॉपी गोपनीय विभाग में काउंटर नंबर 40 और प्रोफेशनल के कमरा नंबर 308 में जमा करनी होगी। हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी होगी।

बीए-बीएड, बीएलएड, बीएड, एमएड में कालबाधित नहीं
विवि के अनुसार बीए-बीएड, बीएलएड सत्र 2017-18 में अथवा इसके बाद के सत्रों में प्रवेश लेने वाले एवं प्रैक्टिकल से वंचित छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। सत्र 2017-18 से पहले प्रवेशित यदि किसी छात्र का प्रैक्टिकल छूटा हुआ है तो वह आवेदन नहीं कर सकेगा। इसी तरह बीएड, एमएड पाठ्यक्रम में सत्र 2020-22, 2021-23, 2022-24 और बीएड प्रथम वर्ष सत्र 2023-25 में प्रवेश लिया है और प्रैक्टिकल एवं वायवा छूट गया है तो ऐसे छात्र भी आवेदन के लिए अर्ह होंगे। सत्र 2020-22 से पहले प्रवेशित छात्र कालबाधित श्रेणी में आने से दोबारा प्रैक्टिकल के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed