फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CBSE: Students rejoiced as soon as the result was announced

सीबीएसई : रिजल्ट जारी होते ही खुशी से झूम उठे छात्र-छात्राएं

Wed, 14 May 2025 03:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
CBSE: Students rejoiced as soon as the result was announced
परीक्षा परिणाम घोषित होने पर स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में मिठाई खिलाते हुए। (स्त्रोत स्कूल) 
मवाना। सीबीएसई 10वीं, 12वीं का परिणाम मंगलवार को जारी किया गया। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल 12वीं विज्ञान वर्ग में सात्विक रस्तोगी 94.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, द्वितीय मनस्वी वर्मा 93 प्रतिशत, तृतीय माही वर्मा 91.8 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग में अविरल जैन 91.6 प्रतिशत प्रथम, आरती 89.2 प्रतिशत द्वितीय, उजेशा गुप्ता 86.4 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कला वर्ग में अंशिका चौधरी 97.4 प्रतिशत, अक्षरा रस्तोगी 95 प्रतिशत, माही वर्मा
विज्ञापन


94.6 क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में गौरांशी गोयल 95.6 प्रतिशत के साथ प्रथम, आयशा 95.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, प्रिंस राणा 95 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंशु शर्मा 94.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, अक्षित 93.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, वैभव यादव 93.8 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी, प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने विद्यार्थियों के शैक्षिक परिणाम में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

एसवीएस इंटरनेशनल स्कूल में ग्रुप निदेशक सौरभ कंवर निदेशक मोहित त्यागी, सचिव विक्रांत देशवाल, मनोज चौधरी, पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य सोनू कुमार व सीबीएसई के प्रधानाचार्य ने बच्चों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। कक्षा 12वीं में अपार गुप्ता 94.4 प्रतिशत प्रथम, मिर्जा 92.4 प्रतिशत के साथ द्वितीय व काव्य राना 91 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 10वीं में सारिका चौहान 88.2 प्रतिशत के साथ प्रथम, वासू 86.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय व श्रेष्ठा शर्मा 84.2 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे। विद्यादीप ग्लोबल स्कूल में कक्षा 10वीं में चित्रांश सागर 94 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, अदीबा रिजवी 92.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय व हिमानी चौधरी ने 91.6 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान सम्राट बरार ने 97 प्रतिशत, द्वितीय स्थान राहुल शर्मा 92.7 प्रतिशत, तृतीय स्थान गौरव ने 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया। प्रधानाचार्य डाॅ. प्रमोद शर्मा ने छात्रों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तम पब्लिक स्कूल रहावती में कक्षा 10वीं में यश कुमार 94.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, रुद्र चौधरी 90.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और आर्य प्रताप सिंह 89.8 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ममता चौधरी ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर एवं शील्ड देकर सम्मानित किया।
ट्रांसलेम एकेडमी का कक्षा 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। वैष्णवी गर्ग 97.7 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, आशुतोष सिंह 96 प्रतिशत द्वितीय व अंतरा जैन 91 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग में आशुतोष ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, अंतरा जैन 91 प्रतिशत द्वितीय और मनु रस्तोगी ने 89.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में अर्श प्रीत कौर ने 87.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, रमनजीत सिंह 86.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय व परी ककड़ ने 84.8 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। मानविकी वर्ग में वैष्णवी गर्ग ने 97.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, विशाखा ने 86.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व देव चुनियाना ने 82.8 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10वीं में राधिका भाटी ने 95.2 प्रतिशत प्रथम, शौर्य 94.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय व वैभव निर्माण 94 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंध निदेशक सीमांत जैन व प्रधानाचार्य धीरज कुमार आर्य ने सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सावित्री सोनी विद्या मंदिर नागौरी में कक्षा 12 में नीतिक्षा 82 प्रतिशत, वंशिका 81 प्रतिशत, कशिश 80.47 प्रतिशत, कक्षा 10 में नैतिक शर्मा 88.80 प्रतिशत, कनक राठी, 88.20 प्रतिशत, विधि चौधरी 88.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed