फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CBSE Results: Know what Meerut's 10th topper Vijaya wants to become, this is the result of brother Sanyam

CBSE Results: जानें क्या बनना चाहती हैं मेरठ की दसवीं टॉपर विजिया, भाई संयम का 12 में आया ये रिजल्ट

Tue, 13 May 2025 10:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 13 May 2025 10:15 PM IST
सार

विजिया और संयम की माता रश्मि गृहिणी हैं और पिता सुबोध कुमार जैन की कनफैक्शनरी की दुकान है। विजिया डॉक्टर और संयम सॉफ्टेवयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। 

विज्ञापन
CBSE Results: Know what Meerut's 10th topper Vijaya wants to become, this is the result of brother Sanyam
दसवीं टॉपर विजिया अपने परिवार के साथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दसवीं में दीवान पब्लिक स्कूल की विजिया जैन ने 98.87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरठ जिला टॉप किया है। विजिया ने 600 में 594 अंक प्राप्त किए हैं। उनके भाई ने 12वीं कक्षा में टॉपर्स में जगह बनाई है। 
विज्ञापन

 

टीपीनगर के संत विहार निवासी विजिया की माता रश्मि गृहिणी हैं। पिता सुबोध कुमार जैन कनफैक्शनरी की दुकान करते हैं। विजिया आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती है। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई के अलावा चार से पांच घंटे सेल्फ स्टडी की। उनको आर्ट एंड क्राफ्ट में रुचि है। विजिया का कहना है कि इस सफलता के पीछे माता-पिता और स्कूल के टीचर्स का योगदान रहा है। वह सोशल मीडिया से दूर रहीं। बताती हैं कि स्कूल से बहुत मोटीवेट किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई संयम जैन के 12वीं में आए हैं 98.4 फीसदी अंक
विजिया के भाई संयम जैन ने 12वीं पास की है। उन्होंने दीवान स्कूल से पीसीएम में 98.4 फीसदी अंक लाकर टॉपर्स में जगह बनाई है। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। जेईई मेंस में उनकी 99.4 परसेंटाइल है। उन्होंने आठ से नौ घंटे पढ़ाई की है। उनको स्केचिंग और पेटिंग पसंद है। बेटे और बेटी दोनों के शानदार प्रदर्शन से परिवार में खुशी का माहौल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed