फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CBSE registration starts for admission to graduate

स्नातक में दाखिले के लिए सीबीएसई के पंजीकरण शुरू

Wed, 12 Aug 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
CBSE registration starts for admission to graduate
स्नातक में दाखिले के लिए सीबीएसई के पंजीकरण शुरू
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में स्नातक में एडमिशन के लिए मंगलवार से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए। छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन करते समय डीजी लॉकर से रिजल्ट डाउनलोड वाले विकल्प पर क्लिक करके फार्म भरना होगा।
सीसीएसयू ने इस बार स्नातक में एडमिशन को पोर्टल 14 जून से ही खोल दिया था। यूपी बोर्ड के रजिस्ट्रशेन 23 जुलाई के बाद से शुरू हो गए। अभी तक सिर्फ यूपी-आईसीएसई के छात्र-छात्राएं ही रजिस्ट्रेशन कर पा रहे थे। मंगलवार से सीबीएसई के छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। 35 कोर्सों में रजिस्ट्रेशन किए जा सकते हैं। मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में स्नातक कोर्सों में बीए-बीएससी-बीकॉम में गर्वमेंट कॉलेजों में 37 हजार सीटें हैं। इनके अलावा सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में एक लाख 25 हजार से अधिक सीटें हैं। कुल मिलाकर एक लाख 60 हजार के करीब सीटें हैं।
विज्ञापन

कोरोना का दिख रहा असर
यूपी बोर्ड और आईसीएसई के रजिस्ट्रेशन की बात करें तो मंगलवार शाम तक सिर्फ 61 हजार छात्र-छात्राओं ने ही रजिस्ट्रेशन किए हैं। ये भी तब है जबकि इस बार फार्म मोबाइल से घर बैठे आसानी से भरे जा रहे हैं। एडमिशन पर कोरोना का असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब तक जहां हर साल 30 से 40 हजार सीटें सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में खाली रह जाती थी, इस बार ये संख्या और बढ़ सकती है। 50 फीसदी सीटें यूपी बोर्ड और 50 फीसदी सीबीएसई-आईसीएसई और अन्य बोर्डों के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं में पास हुए 2.30 लाख छात्र
इस साल मेरठ में सभी बोर्ड मिलाकर 46 हजार के करीब छात्र पास हुए हैं। इनमें यूपी बोर्ड में 34544, आईसीएसई में 900 और सीबीएसई में 11 हजार के करीब छात्र-छात्राएं हैं। सीसीएसयू के परिक्षेत्र में यूपी बोर्ड में एक लाख 81 हजार छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। सीबीएसई और आईसीएसई में इनकी संख्या 50 हजार से भी कम है। ऐसे में दो लाख 30 हजार के करीब छात्र हैं।

ऐसे भरें फार्म
सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करने के लिए www.ccsuniversity.ac.in या www.ccsuweb.in पर जाना होगा। इसके बाद सीबीएसई के छात्रों को डीजी लॉकर से डाउनलोड रिजल्ट करने वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद वे फार्म भर सकते हैं। अपना ही मोबाइल नंबर भरें। विषय का चुनाव करने के बाद तीन कॉलेज भरने हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए 115 रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed