फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CBSE Practical: Marks once uploaded will not change

सीबीएसई प्रैक्टिकल : एक बार अपलोड हुए अंक नहीं बदलेंगे

Mon, 01 Dec 2025 08:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 08:36 PM IST
विज्ञापन
CBSE Practical: Marks once uploaded will not change
-- खेल प्रतियोगिता वाले छात्रों को भी शेड्यूल से बाहर कोई छूट नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा-2025 को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज की ओर से जारी सर्कुलर में स्कूलों को चेतावनी दी गई है कि इस बार चार बोर्ड परीक्षाएं एक साथ होंगी। इसलिए प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट वर्क और इंटरनल असेसमेंट के लिए समय बेहद सीमित है। तय शेड्यूल से एक दिन भी आगे कोई छूट नहीं मिलेगी। सर्कुलर का सबसे सख्त प्रावधान यह है कि वेब पोर्टल पर मार्क्स एक बार अपलोड हो गए तो उन्हें कभी भी बदला नहीं जाएगा।
स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि विषयवार प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट/इंटरनल असेसमेंट के अधिकतम अंक की सूची को बार-बार चेक करके ही अंक डालें। गलती हुई तो उसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूल की होगी। वहीं, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे छात्रों के लिए भी बोर्ड ने कोई खास रियायत नहीं दी है। यदि प्रैक्टिकल की तारीख खेल आयोजन से टकरा रही है तो स्कूल खुद तारीख बदल सकता है लेकिन बोर्ड के तय अंतिम शेड्यूल से एक दिन भी आगे अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

एक प्रिंसिपल ने नाम न छापने के अनुरोध पर बताया कि 20-30 अंक का प्रैक्टिकल कई बार पूरा रिजल्ट पलट देता है। अब बोर्ड ने साफ कह दिया है कि गलती हुई तो सुधार का कोई मौका नहीं। शिक्षकों को तीन-तीन बार चेक करके ही अंक अपलोड करने पड़ेंगे। शिक्षाविदों का कहना है कि सालों से प्रैक्टिकल में मनमानी और अंक फूलाने की शिकायतें मिलती रही थीं। बोर्ड ने इस बार उन पर पूरी तरह लगाम कस दी है। अब स्कूलों के लिए यह परीक्षा शिक्षकों और प्रबंधन दोनों की विश्वसनीयता की परीक्षा भी बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed