फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cbse ke saath

सीबीएसई के साथ साइंटिस्ट बनेंगे स्टूडेंट्स

Sat, 17 Sep 2016 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sat, 17 Sep 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
cbse ke saath
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई ने छात्रों में साइंस के प्रति रुचि जगाने के लिए नेशनल साइंस एग्जीबिशन का शुभारंभ किया है। बच्चों में बढ़ते साइंस के क्रेज को देखते हुए बोर्ड ने देशभर के छात्रों के लिए यह प्रदर्शनी आयोजित करने का आदेश दिया है, ताकि छात्रों को प्लेटफॉर्म मिल सके।  
विज्ञापन

छठी व नौवीं के छात्र प्रदर्शनी में हिस्सा लेे सकते हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन की है। प्रदर्शनी में राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं को एनसीईआरटी की ओर से अगले वर्ष होने वाली 44वीं जवाहर लाल नेहरू नेशनल साइंस मैथमेटिक्स एंड एनवायरमेंटल (जेएनएसई) प्रदर्शनी में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा। इस प्रदर्शनी के विजेताओं को इनिशिएटिव फॉर रिसर्च एंड इनोवेशन इन साइंस की ओर से होने वाले नेशनल फेयर-2017 व मैंटरिंग कैंप में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए छात्रों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


बोर्ड वेबसाइट पर जानकारी
साइंस प्रदर्शनी में भाग लेने वाले छात्रों के लिए सारी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। स्कूलोें ने अपने यहां नोटिस बोर्ड पर भी जानकारी चस्पा कर दी है। साइंस प्रदर्शनी की थीम साइंस टेक्नोलॉजी एंड मैथमेटिक्स फॉर नेशनल बिल्डिंग है। इसकी सब-थीम हेल्थ, इंडस्ट्री, ट्रांसपोर्ट एंड कम्यूनिकेशन है। यह प्रदर्शनी दो स्तरों में आयोजित होगी। पहला क्षेत्रीय स्तर नवंबर-दिसंबर व दूसरा राष्ट्रीय स्तर जनवरी में आयोजित होगा। क्षेत्रीय स्तर पर प्रदर्शनी आयोजित करने के लिए बोर्ड जल्द ही तिथियों की घोषणा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed