फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CBSE Board Exam 2021: The cancellation of the 10th examination has put a crisis on the future of 35,000 students of Meerut

सीबीएसई बोर्ड 2021: 10वीं की परीक्षा रद्द होने से मेरठ के 15,000 छात्रों के भविष्य पर संकट

Wed, 14 Apr 2021 04:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 14 Apr 2021 04:20 PM IST
सार

सीबीएसई दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द होने से मेरठ में लगभग 27,000 छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है।

विज्ञापन
CBSE Board Exam 2021: The cancellation of the 10th examination has put a crisis on the future of 35,000 students of Meerut
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सीबीएसई दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द होने से मेरठ में लगभग 15,000 छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है। शहर में छोटे और बड़े मिलाकर लगभग ढाई सौ सीबीएसई स्कूल हैं, जिनमें 27,000 विद्यार्थी पढ़ते हैं। सभी छात्र-छात्राओं को 10वीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लेना था लेकिन, ऐन मौके पर परीक्षाएं रद्द होने से छात्र और अभिभावक दोनों चिंतित हैं। 

विज्ञापन


मेधावी छात्रों के अनुसार अगर बोर्ड परीक्षाएं नहीं होंगी तो बोर्ड मूल्यांकन किस आधार पर करेगा। वहीं शिक्षक परेशान है कि बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट के आधार पर हम छात्र-छात्राओं को 11वीं में विषय चुनने का अवसर देते थे लेकिन अब 11वीं कक्षा में छात्र किस आधार पर विषय का चुनाव करेंगे। यह मेरिट तय करना स्कूलों के लिए बड़ी चुनौती होगी। 
विज्ञापन


परीक्षाएं रद्द होने से छात्र-छात्राओं में पढ़ाई के प्रति गंभीरता भी खत्म हो रही है। परीक्षा न होने से पिछले एक साल में हुई ऑनलाइन पढ़ाई की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। अभी तक छात्र और शिक्षक ही इस बात को कह रहे थे कि ऑनलाइन पढ़ाई में कुछ समझ नहीं आया। अब परीक्षाएं रद्द होने से यह साबित भी हो गया कि इस एक साल में छात्रों की पढ़ाई बहुत प्रभावित हुई है। इस बीच उन्हें ऐसी पढ़ाई नहीं मिली, जिससे छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाकर पास हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आर्मी में भर्ती कराने का खुला बड़ा राज, यहां बना है फर्जी ट्रेनिंग सेंटर, जानें- कैसे करते हैं युवाओं से ठगी

लॉकडाउन खुलने के बाद जब स्कूलों में कक्षाएं प्रारंभ हुई और छात्रों की प्री बोर्ड परीक्षा हुई तो उसमें छात्रों का प्रदर्शन काफी खराब रहा। कई मेधावी छात्र प्री बोर्ड की परीक्षाओं में पिछड़ गए। इसका मुख्य कारण लिखने की रफ्तार कम होना। साथ ही विषय की समझ ना होना और विषय याद ना होना भी था। इसलिए स्कूलों में लगातार बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को लिखने का अभ्यास कराया जा रहा था। वहीं 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का निर्णय किया गया है।

यह भी पढ़ें: देवी मां के इस मंदिर में दर्शन करने से होती है हर मुराद पूरी, नवरात्र में यहां पहुंचते हैं श्रद्धालु, जानें पूरा इतिहास

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed