फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CBSE: 30,000 candidates will appear for the board exams this year.

सीबीएसई : इस वर्ष 30 हजार परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

Tue, 30 Sep 2025 06:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
CBSE: 30,000 candidates will appear for the board exams this year.
सीबीएसई ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम जारी किया
विज्ञापन

मेरठ। सीबीएसई ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिले में इस वर्ष दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 30 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इस समय स्कूलों में परीक्षार्थियों की सूची तैयार की जा रही है। सीबीएसई की ओर से निर्धारित तिथियों के अनुसार बिना विलंब शुल्क के 22 सितंबर तक एलओसी भेजी गई थी।

सीबीएसई ने इस वर्ष जारी टेंटेटिव डेटशीट में दसवीं व बारहवीं की मुख्य परीक्षाओं, दसवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा, खिलाड़ियों के लिए अतिरिक्त अवसर वाली डेटशीट और सप्लीमेंट्री परीक्षा की प्रस्तावित डेटशीट जारी की है। डेटशीट के अनुसार स्कूल मूल्यांकन व आंतरिक परीक्षाओं और पढ़ाई में समन्वय बिठाएंगे। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर सुधांशु शेखर ने कहा कि इस वर्ष स्कूलों को टीम वर्क के तौर पर सौ प्रतिशत से अधिक प्रदर्शन करना होगा। फरवरी से लेकर मई तक की बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही स्कूलों में 13 अन्य कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा, मूल्यांकन, व परिणाम जारी करने के बाद नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया भी इसी बीच पूरी करनी होगी। बोर्ड परीक्षा के साथ ही शिक्षकों को मूल्यांकन में भी शामिल होना होगा। इसी के साथ स्कूल की अन्य गतिविधियों को भी जारी रखने की जरूरत पड़ेगी। स्कूल भवनों में बोर्ड परीक्षा, मूल्यांकन और स्कूल की आंतरिक परीक्षाएं, प्रयोगात्मक और कक्षाओं के संचालन के लिए एक साथ कक्ष की व्यवस्था को सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed