फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CBSE 10th Result 2019: Four student district topped including three girls in Saharanpur

बेटियों ने फिर मारी बाजी, 99.2 फीसकी अंक लाकर जाह्नवी सहित तीन ने किया जिला टॉप

Mon, 06 May 2019 10:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 06 May 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
CBSE 10th Result 2019: Four student district topped including three girls in Saharanpur
अपने परिवार के साथ जाह्नवी अरोरा - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में चार छात्रों ने एक समान 99.2 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से जिला टॉप किया। चार ही विद्यार्थियों ने एक समान 99 फीसदी अंक पाकर जनपद में दूसरा स्थान हासिल किया। इनके अलावा 98.8 फीसदी अंकों के साथ दो छात्रों ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। 

विज्ञापन


जनपद में पहला स्थान पाने वालों में सोफिया गर्ल्स स्कूल की जाह्नवी अरोड़ा, आयशा महफूज, ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल की वंशिका बिरला और रेनबो स्कूल के प्रेरक रहे। चारों ही ने 99.2 फीसदी अंक हासिल किए। दूसरे स्थान पर सोफिया गर्ल्स स्कूल की हर्षिता त्यागी, सरस्वती सीनियर सेकेंड्री स्कूल के पीयूष दक्ष, पाइनवुड पब्लिक स्कूल की खुशी मोंगा और सेंट मैरी एकेडमी के आदित्य विजय वत्स ने 99 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के अंशुल माहेश्वरी और सोफिया गर्ल्स स्कूल की अनुष्का शर्मा संयुक्त रूप से रहीं। दोनों ने एक समान 98.8 फीसदी अंक हासिल किए। 
विज्ञापन


टॉप थ्री में बेटियों का जलवा 
जनपद के टॉप थ्री मेधावियों में लड़कों के सापेक्ष लड़कियों की संख्या अधिक है। पहले स्थान पर चार विद्यार्थी हैं, जिनमें तीन छात्राएं जाह्नवी, आयशा और वंशिका बिरला शामिल हैं। दूसरे स्थान पर भी चार विद्यार्थी रहे हैं, जिनमें भी दो छात्राएं हर्षिता और खुशी मोंगा शामिल हैं। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से दो छात्र हैं, जिनमें अनुष्का शर्मा शामिल हैं। यानी टॉप-थ्री में दस विद्यार्थियों में छह बेटियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed