फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CBSE 10th Result 2019: A district topper Saksham Mittal wants to become IAS officer

क्रिकेट के शौकीन सक्षम मित्तल ने किया जिला टॉप, आईएएस ऑफिसर बनने का है सपना

Mon, 06 May 2019 09:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 06 May 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
CBSE 10th Result 2019: A district topper Saksham Mittal wants to become IAS officer
सक्षम मित्तल को मिठाई खिलाती उनकी माता जी - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई हाईस्कूल में 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले के टॉपर बने सक्षम मित्तल संगीत और क्रिकेट के शौकीन हैं और धोनी को आइडियल मानते हैं। पढ़ाई को लेकर तनाव नहीं लिया। छह से सात घंटे स्टडी की। वह आईएएस बनना चाहते हैं और इसी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में भोपा रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र गांधी कॉलोनी निवासी सक्षम मित्तल के पिता मनीष मित्तल दीवान सिंह पब्लिक स्कूल तितावी में एकाउंटेंट हैं। माता निशा मित्तल गृहिणी हैं। बेटे की उपलब्धि को लेकर माता-पिता बेहद खुश हैं। 
विज्ञापन


माता ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि बेटा टॉप करेगा। सक्षम ने बताया कि उसने ट्यूशन नहीं पढ़ा है। सेल्फ स्टडी से यह सफलता हासिल की। उसे गाने सुनना और क्रिकेट खेलना पसंद है। सफलता के लिए माता-पिता और गुरुजनों को श्रेय देते हैं। सक्षम का छोटा भाई नितुन मित्तल इस बार हाईस्कूल में आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सक्षम मित्तल
अंक -  99.2 प्रतिशत 
पिता -  मनीष मित्तल
माता - निशा मित्तल
स्कूल - एसडी पब्लिक स्कूल
लक्ष्य - आईएएस बनना 
शौक - गाने सुनना और क्रिकेट खेलना
पढ़ाई का शेड्यूल - छह से सात घंटे प्रतिदिन

विषय          अंक 
गणित          100
एसएसटी        100
संस्कृत          100
अंग्रेजी           98
साइंस            98

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed