फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CBSE 10th Result 2018: Announced 10th Result, Two Toppers From West UP

CBSE 10th Result 2018: 10वीं का परिणाम घोषित, वेस्ट यूपी से दो छात्राएं बनीं ऑल इंडिया टॉपर

Tue, 29 May 2018 03:11 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Tue, 29 May 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
CBSE 10th Result 2018: Announced 10th Result, Two Toppers From West UP
नंदिनी गर्ग का फाइल फोटो

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) 10वीं के नतीजे घोषित हो चुके हैं। वेस्ट यूपी में शामली से नंदिनी गर्ग और बिजनौर से रिमझिम अग्रवाल ने हाईस्कूल में टॉप किया है। दोनों छात्राओं ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। वहीं दूसरे स्थान पर मुजफ्फरनगर के अक्षत वर्मा ने भी बाजी मारी है।

विज्ञापन


1. नंदिनी गर्ग- 500 में से 499 अंक, स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल, शामली (उत्तर प्रदेश) 
2. रिमझिम अग्रवाल- 500 में से 499 अंक, आर. पी. पब्लिक स्कूल, बिजनौर (उत्तर प्रदेश)

दूसरे स्थान पर...
1. अक्षत वर्मा- 500 में से 498 अंक, एसडी पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)


बता दें कि इस बार 86.7 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। चार स्टूडेंट्स के 500 में से 499 अंक आए हैं। बिजनौर की रिमझिम अग्रवाल, गुड़गांव के प्रखर मित्तल, शामली की नंदिनी गर्ग, कोच्चि की श्री लंक्ष्मीजी ने टॉप किया है। 
विज्ञापन


सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की वेबसाइट www.cbse.nic.in, cbse.examresults.net, cbseresults.nic.in, results.gov.in पर आप नतीजे देख सकते हैं।

पहले रिजल्ट 30 मई को आने की सूचना थी। लेकिन आधिकारिक तौर पर कोई सूचना जारी नहीं हुई थी। सोमवार दोपहर को बोर्ड ने 29 मई को परीक्षा परिणाम जारी होने की सूचना दी थी। इस साल ग्रेड के स्थान पर अंकतालिका में अंक आए। इस वर्ष से बोर्ड ने दसवीं में सीसीई होम एग्जाम खत्म करके बोर्ड एग्जाम सिस्टम लागू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE 10th Result 2018: Announced 10th Result, Two Toppers From West UP
फाइल फोटो

पिछले वर्ष तक बोर्ड और होम एग्जाम का विकल्प छात्रों के पास था। ऐसे में अधिकांश विद्यालयों के छात्र होम एग्जाम को चुनते थे। पिछले वर्ष जिले में कुल 1450 छात्रों ने 10वीं में बोर्ड परीक्षा दी थी। वहीं, इस वर्ष बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या बढ़कर 13,444 हो गई है। 11,994 छात्र बढ़े हैं। इनके बीच से जिले का टॉपर निकलेगा। उम्मीद है कि 12वीं की तरह ऑल इंडिया और देहरादून रीजन में भी मेरठ से छात्रों की रैंक आ सकती है। 

छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आपको बता दें कि सीबीएसई ने इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 5 मार्च 2018 से शुरू की थीं। इसी साल 8 साल बाद 10वीं के छात्रों को अनिवार्य रूप से बोर्ड परीक्षाओं में शामिल किया गया था। सीबीएसई के अनुसार, इस साल 16,38,428 विद्यार्थियों ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।



शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed