फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CBI raids former MLC Dr. Sarojini Agarwal's house and medical college

पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के घर और मेडिकल काॅलेज पर सीबीआई का छापा

Wed, 02 Jul 2025 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
CBI raids former MLC Dr. Sarojini Agarwal's house and medical college
मेरठ..कंवलजीत..दयानन्द नर्सिंग होम सरोजनी अग्रवाल के आवास से बाहर आती सीबीआई की टीम......संवाद
मेरठ। सीबीआई ने मंगलवार को पूर्व एमएलसी भाजपा नेता डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के खरखौदा स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज और शहर में बेगमपुल के पास जवाहर क्वाटर्स स्थित घर पर छापे की कार्रवाई की। बताया गया है कि पूर्व एमएलसी के मेडिकल कॉलेज में फर्जीवाड़ा होने की सूचना पर सीबीआई ने छानबीन की है। देर रात लगभग 12 बजे टीम जांच पड़ताल कर मेडिकल कॉलेज से संबंधित पत्रावली अपने कब्जे में लेकर और साक्ष्य एकत्र कर लौट गई।
विज्ञापन

भाजपा नेत्री पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के खरखौदा स्थित नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में सोमवार को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की टीम ने जांच पड़ताल की थी। शिकायत मिली थी कि पूर्व एमएलसी के मेडिकल कॉलेज में मानक के अनुसार फैकल्टी नहीं हैं। साथ ही छात्रों का पंजीयन और उनकी पढ़ाई भी मानकों को पूरा नहीं कर रही है। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भर्ती और ओपीडी में भी फर्जीवाड़े की शिकायत एनएमसी की टीम को मिली थी।
विज्ञापन

एनएमसी की रिपोर्ट और लखनऊ में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा मेडिकल काॅलेजों को मान्यता दिलाने के नाम पर घूसखोरी करने वाले तीन डॉक्टरों समेत छह लोगों की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को सीबीआई ने प्रदेश में अनेक स्थानों पर छापे की कार्रवाई की। सीबीआई टीम ने मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे खरखौदा में पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के एनसीआर मेडिकल कॉलेज पर छापा मारा। सीबीआई के तीन पुरुष एक महिला समेत चार अफसरों की टीम ने मेडिकल काॅलेज में कंप्यूटर के अलावा मेडिकल कॉलेज से संबंधित तमाम पत्रावली, शिक्षकों की उपलब्धता, छात्राें का पंजीयन, मेडिकल काॅलेज में भर्ती मरीजों का ब्योरा, ओपीडी रजिस्टर आदि दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। मेडिकल कॉलेज में लगातार पांच घंटे जांच पड़ताल के बाद रात आठ बजे टीम वहां से मेरठ के लिए चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल कब्जे में लेकर रिकॉर्ड खंगाले
सीबीआई टीम ने रात साढ़े आठ बजे डॉ सरोजिनी अग्रवाल के बेगमपुल के पास स्थित आवास पर छापे की कार्रवाई की। टीम ने आवास पर पहुंचकर डॉ सरोजिनी अग्रवाल, उनके पति डॉ. ओपी अग्रवाल, बेटी शिवानी के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए। टीम ने मेडिकल कॉलेज से संबंधित तमाम पत्रावली अपने कब्जे में ले ली। सभी फाइलें चेक की और रिकाॅर्ड भी खंगाले। टीम ने डॉक्टरों और स्टॉफ से भी पूछताछ की। रात करीब 12 बजे तक छापे की कार्रवाई चली। इसके बाद सीबीआई की टीम लौट गई। डॉ सरोजिनी अग्रवाल परिवार के करीबी डॉक्टर राजेश ने सीबीआई के आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि टीम ने पूर्व एमएलसी के खरखौदा स्थित मेडिकल कॉलेज से संबंधित जांच पड़ताल की है।

------------
नौ घंटे चली छापे की कार्रवाई
मेरठ। केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने डॉ सरोजिनी अग्रवाल के मेडिकल कॉलेज और घर पर नौ घंटे तक छापे की कार्रवाई की। अर्टिगा कार में आई सीबीआई टीम पहले एनसीआर मेडिकल काॅलेज पहुंची। इसके बाद रात साढ़े आठ बजे से लेकर रात 12 बजे उनके आवास पर जांच पड़ताल की गई। नौ घंटे की कार्रवाई के बाद टीम लौट गई। टीम ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी छापे की कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed